Bihar News: AAP नेता राघव चड्ढा के भाजपा में शामिल होने के ऐलान पर राजद नेता तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। मीडिया से बातचीत के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, वे सभी लोग जो डरे और बिके हैं, वे भाजपा में जा रहे हैं। जो देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वे सभी भाजपा में नहीं हैं। तेजस्वी ने कहा कि, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जब जेल गए थे, तब ये (राघव चड्ढा) लंदन में थे।
कुछ लोग डरकर कर लेते हैं समझौता- तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने कहा कि, कुछ लोग समझौता करते हैं, डर जाते हैं, और BJP में शामिल हो जाते हैं। हो सकता है कि वे लालच या डर की वजह से शामिल हुए हों। इसके साथ ही उन्होंने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि, हमे पूरा विश्वास है कि DMK गठबंधन तमिलनाडु में सरकार बनाएगा। यह हमारा विश्वास है कि बंगाल में ममता बनर्जी जीतेंगी। हम प्रचार में भी जा रहे हैं।
बीजेपी में विलय करने का किया ऐलान
दरअसल आज शुक्रवार (26 अप्रैल) आप नेता राघव चड्ढा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आप से इस्तीफा देने का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, हम भाजपा में विलय कर रहे हैं। पिछले 12 सालों में भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई ऐसे फैसले लिए हैं, जो कि आज से पहले कई नेता लेने से डरते थे। इस नेतृत्व पर जनता ने एक बार नहीं बल्कि 3 बार मुहर लगाई है। हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे।
2/3 से ज्यादा सांसद हमारे साथ- राघव चड्ढा
राघव चड्ढा ने कहा कि, राज्यसभा में AAP के 10 सांसद हैं और 2/3 से ज्यादा सांसद इस मुहिम में हमारे साथ हैं… हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, स्वाती मालीवाल और अन्य नेता हमारे साथ हैं।
निजी फायदे के लिए काम कर रही आप- राघव चड्ढा
राघव चड्ढा ने कहा कि, जिस AAP को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा वह अपने मार्ग से हट गई है। अब यह देशहित के लिए नहीं बल्कि अपने निजी फायदों के लिए काम कर रही है। मैं AAP से दूर जा रहा हूं और जनता के पास आ रहा हूं। हम सभी ने मिलकर इस पार्टी को दिल्ली, पंजाब और देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने का प्रयास किया था।
ये भी पढ़ें- क्या जदयू विधायक हो गए है संघी, नीतीश की यात्रा पर भी विपक्ष ने उठाया सवाल, जानें क्या है मामला
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

