कुंदन कुमार, पटना। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया के तहत अपना पंजीकरण किया। इस अवसर पर जनगणना कार्य निदेशालय की निदेशक रंजिता सहित वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर तेजस्वी ने देश के गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा।
अमित शाह पर तेजस्वी का बड़ा हमला

तेजस्वी यादव ने कहा कि, संसद में व्यक्तव्य देते समय देश के गृहमंत्री अमित शाह को इतनी तो न्यूनतम जानकारी होनी चाहिए कि वर्ण-व्यवस्था में बंटे भारतीय समाज में जाति के नाम पर मकान ही नहीं बल्कि मोहल्ले टोले, इलाके और संपूर्ण गांव भी होते है। देश के अधिकांश राज्यों में असंख्य गांवों के नाम ही जातिसूचक है।
गृहमंत्री को दिल्ली का दौरा करना चाहिए- तेजस्वी
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यूपी-बिहार एवं समाजवादी धारा के क्षेत्रीय दलों और उनके नेताओं को बदनाम करने से पहले गृह मंत्री को देश की राजधानी दिल्ली का दौरा करना चाहिए। क्योंकि दिल्ली में ग्रेड-𝟏 (𝐀-𝐆𝐫𝐚𝐝𝐞) इलाकों या सबसे पॉश आवासीय कॉलोनियों स्थित विशालकाय महलनुमा कोठी-बंगलों की 𝐍𝐚𝐦𝐞 𝐏𝐥𝐚𝐭𝐞𝐬 और मकान के नाम पर बड़े-बड़े 𝐅𝐚𝐧𝐜𝐲, 𝐒𝐭𝐲𝐥𝐢𝐬𝐡 𝐃𝐞𝐬𝐢𝐠𝐧𝐞𝐫 𝐅𝐨𝐧𝐭𝐬 में लिपटी मकान मालिकों की बड़ी-बड़ी जातियां इतरा रही होती है या दूसरों को चिढ़ा रही होती है। क्या ये जाति के नाम पर मकान हुए या नहीं?
अमित शाह से की यह बड़ी मांग
तेजस्वी यादव ने अंत में कहा कि, गरीब, दलित और पिछड़ों क्षेत्रों का उपहास करने वाले जाति अपने मकान के नाम में ही नहीं बल्कि अपनी कंपनी और व्यापारिक प्रतिष्ठान के नाम तक में भी घुसा देते हैं। यही इस देश का यथार्थ है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह को यह स्पष्ट करना चाहिए कि सरकार अपने वादेनुसार जातिगत जनगणना करवाएगी अथवा नहीं?
ये भी पढ़ें- जदयू विधायक दल का नेता चुनने के लिए नीतीश कुमार अधिकृत, पार्टी को लेकर कही ये बड़ी बात
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

