Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन पर बिहार सरकार एक महीने यानी की 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान मना रही है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर आज बिहार में 10 लाख से अधिक दीपक भी जलाये जायेंगे और 8000 कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। एक तरफ जहां बिहार का अधिकांश हिस्सा बाढ़ की चपेट में है, तो वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी के जन्मिदन पर इस तरह के हो रहे आयोजनों को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जमकर निशाना साधा है।

दिया जलाने में व्यर्थ हो रहा 100 करोड़- तेजस्वी

पीएम मोदी के जन्मदिन और BJP के ‘सेवा संकल्प’ समारोह पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने सबसे पहले सभी को विश्वर्कमा पूजा की शुभकामनाएं दी और कहा कि, आपने देखा होगा कि 45 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ में मर रहे हैं, झेल रहे हैं, उनको खाने-पीने का ठिकाना नहीं है। लेकिन सरकार के पास उनकी व्यवस्था के लिए कुछ नहीं है। लेकिन पीएम मोदी के जन्मदिन पर जो बिहार सरकार का खजाना जो खाली हो चुका है, उसमें से भी आप समझे कि बिहार के खजाने से 100 करोड़ रुपए केवल दिया जलाने में व्यर्थ किया जा रहा है।

ये किस बात का दिया है?

तेजस्वी यादव ने कहा कि, ये जो आपदा आई है। ये पैसा वहां लगाना चाहिए। लेकिन जिस प्रकार से विज्ञापन में अधिकारियों को लगाया जा रहा है, स्कूल में बच्चों से भी कराया जा रहा है। शिक्षा पर ध्यान नहीं है, लेकिन वो बच्चे दिया जरूर जलाएं। स्कूल में इमारत नहीं है, पंखा, कंप्यूटर नहीं है अच्छी शिक्षा बच्चों को नहीं मिल रही लेकिन बच्चों से जबरन दिया जलवाया जा रहा है। ये किस बात का दिया है? महंगाई, बेरोजगारी है, देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है और आप दिया जलवा रहे हैं? बिहार में आई आपदा पर आपका ध्यान नहीं और यहां 100 करोड़ रुपए का दिया बर्बाद कर रहे हैं।

तेजस्वी विलाप ही करते रहते हैं- रविशंकर प्रसाद

तेजस्वी द्वारा आशीर्वाद का दीप जलाए जाने को पैसे की बर्बादी बताने पर पटना पहुंचे भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, उनके विलाप पर मुझे कुछ नहीं कहना। वे विलाप ही करते रहते हैं, चिंता मत करिए। मैंने खुद अपने क्षेत्र में बाढ़ के लिए कितना काम किया, मुख्यमंत्री कर रहे हैं। कृषि मंत्री पीएम के निर्देश पर आए हैं। उनके क्षेत्र में आए हैं। अब वो उन्हें दिखाई नहीं पड़ता है, तो छोड़ दीजिए। कभी कभार अपनी खीझ को संभालना चाहिए। वो विपक्ष के नेता हैं, प्रधानमंत्री के लिए एक शुभकामना संदेश उनके बर्थडे के दिन देते तो मुझे अच्छा लगता।

ये भी पढ़ें- ‘ओवैसी पगला गए हैं, हानीमून पर जाएं तेजस्वी’, गिरिराज सिंह ने PM मोदी को बताया अवतारित पुरुष