Bihar Crime: पटना में कल गुरुवार की शाम ब्लैक आउट के दौरा अपराधियों ने एक मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर करारा हमला बोला है। तेजस्वी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, बिहार में अधिकृत तौर पर सरकार अपराधियों की सहयोगी बन चुकी है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, सरकार ने ब्लैकआउट किया और पटना में इस ब्लैकआउट को सुनहरे अवसर में परिवर्तित करते हुए अपराधियों ने एक व्यापारी को गोली मार दी। ब्लैक आउट के पांच मिनट बाद हुए इस अपराधिक कृत्य से कई गंभीर सवाल खड़े होते हैं। ब्लैक आउट के अंधेरे का लाभ उठाते हुए अपराधी भाग गए और व्यापारी की अस्पताल में मौत हो गई।
तेजस्वी ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
तेजस्वी ने कहा कि, सवाल ये खड़ा होता है कि जिस सरकार को अपराध रोकने और अपराधियों को पकड़ने के लिए चुना गया था, वो सरकार अपराधियों की सहयोगी कैसे बन गई? उन्होंने कहा कि, ब्लैकआउट को कैसे अपराधियों ने साजिश रचने और हत्या करने के अवसर के रूप में चुना और कैसे वो सफलतापूर्वक हत्या की वारदात को अंजाम दे पाए? इसकी उच्चस्तरीय जांच हो, सरकार की इस चूक की समीक्षा हो और ये भी सुनिश्चित किया जाए कि अपराधियों और सरकार में बैठे लोगों की कोई सांठ-गांठ या साजिश तो नहीं।
ब्लैक आउट के दौरान मारी गोली
गौरतलब है कि कल राजधानी पटना समेत 6 जिलों में ब्लैक आउट व मॉकड्रिल का अभ्यास किया गया था। इस दौरान शाम के 7 बजते ही 15 मिनट ले किए पूरे शहर की बिजली काट दी गई। वहीं, आम लोगों ने घरों, दुकानदारों और दफ्तरों में भी लाइटें बंद कर दई गई और पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। इस बीच ब्लैक आउट का फायदा उठाते हुए अपराधियों ने एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। पूरा मामला सुलतानगंज थाना अंतर्गत मुसल परहाट सब्जी मंडी के पास का है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पेशेवर शूटर ने दिया घटना को अंजाम
मृतक युवक की पहचान पिंटू कुमार (25) के रूप में हुई है, जिसकी सब्जी मंडी में मसाले की दुकान थी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। पुलिस जांच में यह पता चला है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए पेशेवर शूटर बुलाए गए थे। शूटर ने हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल में साइलेंसर लगाया था और पिंटू के पास जाकर उसने उसके सिर में गोली मार दी। हत्या को अंजाम देने के बाद पैदल ही मौके से फरार हो गया।
व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल
दिनदहाड़े हुई इस हत्या से मुसल्लहपुर हाट के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। मौके पर पहुंची सुल्तानगंज पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है, जिससे अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी हो सके। फिलहाल घटना में पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। घटना को लगभग 19 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं, दूसरी ओर मृतक दुकानदार के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें- जमीन कारोबारी पर जानलेवा हमला: नालंदा में बाइक सवार बदमाशों ने पीठ में दागी गोली, हालत गंभीर

