कुंदन कुमार, पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार का सीएम बनने पर सम्राट चौधरी को बधाई एंव शुभकामनाएं दी है। हालांकि तेजस्वी ने यह बधाई संदेश व्यंग्यात्मक अंदाज में दी है। नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- सम्राट चौधरी द्वारा आज 𝐄𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 (निर्वाचित) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई तथा 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 (चयनित) मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं।
कड़वे एवं कठोर तथ्य से अवगत होंगे- तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने आगे लिखा- आशा है कि नए माननीय मुख्यमंत्री इस कड़वे, अप्रिय एवं कठोर तथ्य से पूर्ण रूप से अवगत होंगे कि 𝟐𝟏 वर्षों के 𝐍𝐃𝐀 शासन उपरांत भी नीति आयोग के अधिकांश मानकों, सत्तत विकास के सभी सूचकांकों सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, ध्वस्त विधि व्यवस्था, आय-निवेश, खर्च-खपत, नौकरी-रोजगार, गरीबी-पलायन, एक समान प्रगति-एकरूप संवृद्धि तथा मानव विकास के तमाम संकेतकों में बिहार राष्ट्रीय औसत से अत्यधिक कम और बहुत पीछे है।
‘आशा है बिहारियों के स्वाभिमान को गिरवी नहीं रखेंगे’
नेता प्रतिपक्ष ने कहा, आशा है कि नए 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी बिहार की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति, सौहार्द, सुरक्षा और सर्वांगीण सुधार के लिए संकल्पित होकर सशक्त तरीके से काम करेंगे तथा बाहरियों के दिशा निर्देशों के आगे बिहारियों के स्वाभिमान को गिरवी नहीं रखेंगे। प्रादुर्भाव से समाजवादी सम्राट चौधरी जी को पुन: हार्दिक शुभकामनाएं।
सीएम सम्राट ने संभाला कार्यभार
सीएम पद संभालने के तुरंत बाद सम्राट चौधरी का एक्शन अवतार देखने को मिला है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद सीएम सम्राट चौधरी तुरंत सचिवालय पहुंचे और मुख्यमंत्री कार्यालय में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें कई विभागों के बड़े अधिकारी शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य सरकार के कामकाज को तेज गती देना और लंबित योजनाओं की समीक्षा कर उनपर अमल लाना रहा।
ये भी पढ़ें –विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ, पहली बार ड्राइविंग सीट पर होगी भाजपा
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

