राकेश कथूरिया, कैथल। सिविल सर्जन डॉ. रेणु चावला ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा हृदय रोगियों को त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राज्य के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में टेली-ईसीजी सेवा शुरू की गई है। यह अभिनव पहल विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों के मरीजों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सीमित रहती है। इस सेवा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल, कैथल में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
डॉ. रेणु चावला ने बताया कि इस सेवा के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पताल तक मरीजों की ईसीजी जांच ऑनलाइन डिवाइस एवं इंटरनेट युक्त टैबलेट के माध्यम से की जाएगी। ईसीजी रिपोर्ट तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सकों के पास भेजी जाएगी, जहां उसका विश्लेषण कर उसे सामान्य, असामान्य अथवा क्रिटिकल श्रेणी में वर्गीकृत किया जाएगा। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा आवश्यक प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा। पूरी प्रक्रिया के लिए 10 मिनट से कम समय निर्धारित किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस सेवा से हृदय संबंधी गंभीर मामलों की शीघ्र पहचान संभव हो सकेगी तथा जरूरत पड़ने पर मरीजों को समय रहते उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप मंडल नागरिक अस्पतालों तथा जिला नागरिक अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों एवं नर्सिंग अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एप एवं संबंधित उपकरणों के संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण प्राप्त अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मास्टर ट्रेनर के रूप में अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को भी प्रशिक्षित करेंगे, जिससे यह सुविधा तेजी से सभी स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाई जा सके।
सिविल सर्जन डॉ. रेणु चावला ने कहा कि हरियाणा सरकार का यह कदम आमजन तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। टेली-ईसीजी सेवा पीपीपी मोड में शुरू की गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस सेवा को जिले के प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज भी विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श का लाभ समय पर प्राप्त कर सकें।
- बस एक कॉल से होगी हेल्प! नेपाल में फंसे UP के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, CM योगी ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
- अनाथ युवती से रिश्वत और डर्टी चैट करने वाला पटवारी सस्पेंड! खबर का बड़ा असर; होटल बुलाने का लगा था आरोप
- रायपुर के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: खाना खाते ही 3 बेटियों की मौत; इंदौर से शव लाते समय तीसरी ने रास्ते में तोड़ा दम!
- BJP मुख्यालय में सत्ता और संगठन के बीच तालमेल बैठाने 11 घंटे तक चली मैराथन बैठक, कई जिलों से सामने आई खुलकर नाराजगी
- घोषणा पर सियासी घमासानः सपा के महिलाओं को 40 हजार रुपए देने वाले ऐलान को केशव मौर्य ने बताया छलावा, अखिलेश को लेकर कह दी बड़ी बात


