अमृतसर. पंजाब में एक बार फिर तेज गर्मी शुरू हो गई है। तापमान 41.2 डिग्री तक पहुंच गया है, जिसमें बठिंडा सबसे गर्म रहा। पिछले 24 घंटों में तापमान 0.5 डिग्री बढ़ा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है।
हालांकि, आज एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके कारण मौसम विभाग ने 6 जिलों – पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने 17 और 19 अप्रैल तक हीट वेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 18 और 19 अप्रैल को गर्मी की लहर के साथ तेज हवाएं और आंधी भी चल सकती है, जिनकी गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा हो सकती है। वहीं, 20 और 21 अप्रैल को हीट वेव की कोई चेतावनी नहीं है।
बारिश की बात करें तो 17 अप्रैल को कोई अलर्ट नहीं है। 18 से 20 अप्रैल तक बारिश की संभावना है, जबकि 21 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा।
चार दिन तक बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में तापमान 0.2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके बाद तापमान में कमी शुरू होगी। वर्तमान में लुधियाना, होशियारपुर, नवांशहर, जालंधर, बठिंडा, पठानकोट, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और अमृतसर जैसे ज्यादातर जिलों में तापमान सामान्य से अधिक है।
- Bihar Top News Today: बिहार के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री दोनों निर्लज्ज, तेजस्वी का बड़ा हमला, LJP(R) नेता की मौत, पटना कोर्ट ने आंध्र पुलिस को लगाई फटकार, हादसे में 3 दोस्तों की मौत, जिंदा जली मां और बेटी, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- ZIM vs WI: Shimron Hetmyer का जलजला, सबसे तेज फिफ्टी ठोक रचा इतिहास, 254 रन ठोक उड़ा डाले गेंदबाजों के होश
- सिंगापुर दौरे पर सीएम योगी, भारतीय समुदाय के लोगों से किया संवाद, कहा- अपने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को…
- ‘जिन देशों ने USA को दिया धोखा उनके साथ होगा बुरा’, ट्रंप ने टैरिफ को लेकर दी धमकी
- नव्या नायर से पद्मजा रेड्डी तक: खजुराहो नृत्य महोत्सव 2026 के चौथे दिन दक्षिण भारत की नृत्य परंपराओं का भव्य प्रदर्शन, कथकली और कुचिपुड़ी ने बिखेरी शास्त्रीय कला की गरिमा


