अमृतसर. पंजाब में एक बार फिर तेज गर्मी शुरू हो गई है। तापमान 41.2 डिग्री तक पहुंच गया है, जिसमें बठिंडा सबसे गर्म रहा। पिछले 24 घंटों में तापमान 0.5 डिग्री बढ़ा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है।
हालांकि, आज एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके कारण मौसम विभाग ने 6 जिलों – पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने 17 और 19 अप्रैल तक हीट वेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 18 और 19 अप्रैल को गर्मी की लहर के साथ तेज हवाएं और आंधी भी चल सकती है, जिनकी गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा हो सकती है। वहीं, 20 और 21 अप्रैल को हीट वेव की कोई चेतावनी नहीं है।
बारिश की बात करें तो 17 अप्रैल को कोई अलर्ट नहीं है। 18 से 20 अप्रैल तक बारिश की संभावना है, जबकि 21 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा।
चार दिन तक बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में तापमान 0.2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके बाद तापमान में कमी शुरू होगी। वर्तमान में लुधियाना, होशियारपुर, नवांशहर, जालंधर, बठिंडा, पठानकोट, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और अमृतसर जैसे ज्यादातर जिलों में तापमान सामान्य से अधिक है।
- वर्दी में लापरवाही की हदें पार! नशे में धुत मिले ASI और आरक्षक, लावारिस पड़ी थी राइफल, वीडियो हुआ वायरल
- टाइगर श्रॉफ हमला मामले में बड़ी खबर : तीन आरोपी कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, दिल्ली आ रही ट्रेन में थे सवार
- यूपी में नवमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM योगी ने 9 कन्याओं के पैर धोकर लिया आशीर्वाद
- राखीगढ़ी महोत्सव आज से शुरू, 7 दिन तक दिखेगी 5000 साल पुरानी हड़प्पा सभ्यता की झलक
- जमीन से निकला मौत का सामान : नक्सली डंप से टिफिन IED समेत कई विस्फोटक बरामद, CRPF ने किया डिफ्यूज

