चंडीगढ़. पंजाब में 26 जून की सुबह तक 5.9 मिमी बारिश दर्ज की गई, लेकिन बारिश के बाद धूप निकलने से तापमान में वृद्धि देखी गई। गुरुवार शाम को सूबे के तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। हालांकि, तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री कम रहा। चार जिलों—अमृतसर, जालंधर, फाजिल्का और फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।
सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अमृतसर में 29.5 डिग्री, फिरोजपुर में 29 डिग्री, फाजिल्का में 28.7 डिग्री और जालंधर के नूरमहल में 29.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
पंजाब के चार जिलों पठानकोट, मोहाली, होशियारपुर और रूपनगर में आज (27 जून) बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। शनिवार (28 जून) को 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

29 जून को ऑरेंज अलर्ट
29 जून को पंजाब के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश और बिजली चमकने की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 30 जून को भी बारिश के लिए येलो अलर्ट रहेगा।
पंजाब के प्रमुख शहरों का मौसम
- अमृतसर: हल्के बादल और बारिश की संभावना। तापमान 26 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
- जालंधर: हल्के बादल और बारिश की संभावना। तापमान 26 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
- पटियाला: हल्के बादल और बारिश की संभावना। तापमान 26 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।मोहाली: हल्के बादल और बारिश की संभावना। तापमान 27 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
- लुधियाना: हल्के बादल और बारिश की संभावना। तापमान 26 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
- CG में डबल मर्डर: मां-बेटे की बेरहमी से हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल, इलाके में मचा हड़कंप
- डेयरी की आड़ में काटी जा रही थी गाय: कटे अवशेष मिले, 3 गिरफ्तार, बजरंग दल के विरोध के बाद आरोपियों के ठिकाने पर चला बुलडोजर
- कंवर समाज को 90 लाख की सौगात: सीएम साय ने हर साल महोत्सव के लिए 10 लाख रुपए देने का किया ऐलान, बोले- संस्कृति और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है करमा तिहार
- 1 करोड़ का बीमा और बच्चों को 8 लाख… यूपी सरकार ने खोला सौगातों का पिटारा, जानिए किसे और कैसे मिलेगा फायदा
- आइसक्रीम खाने से स्कूल गेट पर जहरीली आइसक्रीम खाने से छह छात्र बीमार, मुंह में जलन और खून आने से मचा हड़कंप

