अमृतसर। पंजाब में बाढ़ ने इस बार कहर बरपाया है. इसके बाद अब पारा लगातार बढ़ते ही जा रहा है। बारिश बंद होने के बाद लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन मौसम विभाग ने इन सभी के बीच में एक अच्छी खबर सुनाई है कि अब जल्द ही ठंडी दस्तक देने वाली है। इसका मतलब यह है कि आप लोगों को जल्दी से ही गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले हफ्ते बारिश की कोई संभावना नहीं है। आने वाले तीन दिनों तक तापमान में करीब 2 डिग्री की वृद्धि होगी, हालांकि 29 सितंबर के बाद तापमान धीरे-धीरे गिरना शुरू हो जाएगा जिससे लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में फिलहाल बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। लेकिन आने वाले दिनों में राहत भी मिलेगी। 29 सितंबर के बाद धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आएगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, साथ ही ठंडी भी दस्तक देगी।

फिलहाल राज्य का औसत तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। मानसा में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा और रात का तापमान 22 से 25 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। वही जालंधर की बात करे तो जालंधर में भी तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया है। जिसके कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
- मलेशिया के पीएम के जवाब से झूमा पूरा पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो ने भारत को लेकर उगला जहर
- श्रीलंका घूमने गए हिसार के जिला अटार्नी के 25 वर्षीय बेटे की समुद्र में डूबने से मौत
- MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के 37 जिलों में बारिश का कोटा अधूरा, इंदौर-उज्जैन पिछड़े; भोपाल में 4 साल का रिकॉर्ड टूटा
- Railway News: जामताड़ा में 3 घंटे का PQRS ब्लॉक, 4 MEMU ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, जानें किन ट्रेनों पर पड़ेगा असर
- पीएम मोदी का ‘बप्पा’ प्रेमः पीयूष गोयल के घर पहुंचकर गणपति के दर्शन किए, विघ्नहर्ता से की ये कामना, अमित शाह ने ‘लालबागचा राजा’ के दर्शन किए


