पंजाब में बढ़ती गर्मी को लेकर नई चेतावनी जारी हो गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि 29 मई से 2 जून के बीच 5 दिनों में दिन का तापमान में बहुत अधिक बढ़ सकता है। यह तापमान 45 से लेकर 55 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा, जिससे लोगों को कई तरह की तकलीफ हो सकती है। वही अगर बीते दिन की बात करें तो अचानक हुए मौसम में बदलाव के कारण लोगों को कुछ राहत मिली थी।
आने वाले दिनों को लेकर पंजाब सरकार ने हीटवेव को लेकर एडवाइजरी जारी की है। साथ ही सुबह 10 बजे से लेकर 3 बजे तक कोई भी व्यक्ति सूर्य के सीधे संपर्क में आने से परहेज करें। तापमान बढ़ने के कारण लोगों को बुखार, लू लगने, बीपी, डिहाइड्रेशन जैसी समस्या हो सकती है।
इन जगहों के लिए अलर्ट
23 मई को अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जिलों में हीटवेव का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जिलों कपूरथला, जालंधर, मोगा, बरनाला, लुधियाना, संगरूर, मोहाली, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में हीटवेव का येलो अलर्ट रहेगा।
- CG News : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, पीड़िता को 4 लाख देने का भी आदेश
- MP-UP को जोड़ेगा नया फोर लेन बायपास: CM डॉ. मोहन ने PM मोदी और केन्द्रीय मंत्री गडकरी का जताया आभार, ट्रैफिक का कम होगा दबाव
- रफ्तार ने रोक दी सांसेंः अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ी कार, 2 की मौके पर मौत, 4 का हाल देख चीख पड़े लोग
- MP में अहमदाबाद के शख्स की मौत, होटल में संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, मचा हड़कंप
- Former BJP MLA Death : पूर्व भाजपा विधायक जागेश्वर राम भगत का निधन, CM साय ने जताया शोक

