Lalluram Desk. हनुमान जी को संकट मोचन कहा जाता, वह देवता जो अपने भक्तों के हर संकट को हर लेते है। काशी की पवित्र गलियों में स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर आज भी इसी आस्था का जीवंत केंद्र बना हुआ है, जहां हर दिन सैकड़ों श्रद्धालु अपनी परेशानियों का समाधान ढूंढने पहुंचते है।

कहते हैं जहां विश्वास सच्चा हो, वहां हनुमानजी जरूर कृपा करते हैं। काशी का यह मंदिर इस बात का प्रतीक है कि आस्था केलव पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जो इंसान को भीतर से मजबूत बनाता है।

हनुमान मंदिर आस्था का जीवंत केंद्र

सुबह की आरती से लेकर देर शाम तक मंदिर परिसर में एक अलग ही भावना त्मक माहौल देखने को मिलता है । कोई आंखों में उम्मीद लिए आता है, तो कोई मन में पीड़ा लेकर लेकिन दर्शन के बाद ज्यादातर चेहरों पर सुकून और विश्वास साफ नजर आता है। यही इस मंदिर की सबसे बड़ी पचाहन है।

लड्डू के भोग की विशेष परंपरा

यहां बजरंगबली, हनुमानजी को विशेष रूप से लड्डू का भोग लगाया जाता है ।भक्त मानते हैं कि सच्चे मन से अर्पित किया गया यह प्रसाद उनकी मनोकामनाओं को पूर्ण करने का माध्यम बन जात है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालु बताते हैं कि यहां का प्रसाद केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि विश्वास का प्रतीक है।

श्रद्धालुओं के अनुभव

यहां प्रतिदिन सैकड़ों भक्त आते हैं। मंदिर परिसर में बैठे श्रद्धालुओं के चेहरे पर कभी चिंता की लकीरें दिखती हैं, तो कुछ ही देर बाद वही चेहरे शांति और विश्वास से भरे नजर आते हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थे। समस्या खत्म हुई या नहीं, यह बाद की बात है, लेकिन यहां आकर जो सुकून मिला। वह किसी दवा से कम नहीं…

दो दिन रहती है विशेष भीड़

मंगलवार और शनिवार को मंदिर में विशेष भीड़ देखने को मिलती है। छात्र परीक्षा से पहले, नौकरीपेशा लोग अपने करियर की चिंता लेकर और परिवारजन अपने घर की खुशहाली की कामना लेकर यहां पहुंचते है। हर किसी की मनोकामना अलग होती है, लेकिन भरोसा एक ही हनुमानजी जरूर कृपा करेंगे।

आस्था प्रसाद की दुकानों पर दिखती

मंदिर के बाहर प्रसाद की दुकानों पर भी ह आस्था साफ झलकती है। लड्डू के डिब्बे लिए लोग लंबी कतारों में खड़े रहते है। जैसे हर डिब्बे में उकीन उम्मीदें बंधी हो यहां आने वाला कोई भी श्रद्धालु खाली हाथ नहीं लौटता. या तो उसे समाधान मिल जाता है, या फिर अपने संघर्षों से लड़ने की नई ताकत ऊर्जा और एक विश्वास उनके साथ जाता है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m