नैनीताल। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां, नैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग पर यूपी के पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर खाई में गिर गया। इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि बच्चों सहित कई लोग घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

हादसे में 2 महिलाओं की मौत

बताया जा रहा है कि मेरठ के 28 पर्यटक नैनीताल घूमकर आ रहे थे। इसी दौरान कालाढूंगी के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और ड्राइवर कुछ समझा पाता कि उससे पहले खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि बच्चों सहित कई लोग घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

READ MORE: सच होंगे सपनेः मोदीपुरम से ऋषिकेश के पास चलेगी हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन, CM धामी के प्रयास लाया रंग

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराकर मृतकों के परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल, पूरे मामले की जांच पड़ताल रही है।