गुरदासपुर. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 मासूम लोगों की मौत के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। देशभर में पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, और लोग कड़ा जवाब देने की मांग कर रहे हैं। इस बीच, भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने और पाकिस्तान के साथ व्यापार बंद करने के आदेश दिए हैं।
पंजाब के गुरदासपुर जिले के सीमावर्ती गांवों चोंतरा और सलांच में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव के गुरुद्वारों में घोषणाएं की जा रही हैं कि लोग सतर्क रहें, खासकर रात में युवा चौकसी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस व बीएसएफ को दें। बीएसएफ ने किसानों को कंटीले तारों के पार न जाने और फसलों की जल्द कटाई करने के निर्देश दिए हैं।

गांववासी गुरतार सिंह, गुरनाम सिंह और सतबीर सिंह ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स उनकी सीमा से मात्र 1 किलोमीटर दूर तैनात हैं। युद्ध जैसा माहौल होने से ग्रामीण चिंतित हैं। वे अपने सैनिकों का समर्थन करने को तैयार हैं, लेकिन युद्ध होने पर सीमावर्ती गांवों को भारी नुकसान की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि युद्ध में उनके बच्चे, मवेशी और जमीन खतरे में पड़ेंगे।
- Crime News: कोरी डैम लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक नाबालिग 3 आरोपियों को दबोचा
- अवैध डीजल परिवहन पर पुलिस का शिकंजा, 7 ड्रमों में भरा डीजल जब्त, आरोपी गिरफ्तार
- रील देखकर शुरू की तलाश… और बन गए लखपति! इस दंपति को मिले 4 दुर्लभ हीरे, कहानी जानकर हैरान रह जाएंगे आप
- ‘पति, पत्नी और वो’ का हाईवोल्टेज ड्रामा: होटल में दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला पति; पत्नी ने जमकर पीटा, थप्पड़ों की बरसात
- परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद हाईकमान का फैसला
