पंजाब में आज बड़ा सड़क हादसा हुआ है. गनीमत है कि इसमें कोई बच्चा दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ। मामला श्री मुक्तसर साहिब ज़िले में स्थित मलोट का है, जहां बच्चों से भरी दो स्कूल वैनों में आमने-सामने टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वैन के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वैन में बैठे हुए बच्चे बुरी तरह से सहम गए थे। टक्कर काफी भीषण होने के कारण गाड़ी बुरी तरह से हिल गई थी और बच्चों को यह समझ नहीं आया कि उनके साथ क्या हो रहा है।
आसपास का इलाका चीख पुकार में बदल गया था। गनीमत है की सभी बच्चे स्वस्थ और सुरक्षित है। किसी को भी कोई भी चोट नहीं आई है।

वहां के स्थानीय लोगों ने भी इस घटना की पुष्टि की है और मदद के लिए सामने आए। पूरे घटना में किस ड्राइवर की गलती थी इसकी जांच अब पुलिस कर रही है।
- ट्रंप की हरी झंडी: मंजूरी मिलते ही 96 घंटे के भीतर ईरान में तबाही मचाने को बेताब अमेरिकी सेना
- जीवन सूक्त : स्वयं को पढ़िए, आगे बढ़िए, संसार को गढ़िए – संदीप अखिल
- MP Morning News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का इंदौर, नरसिंहपुर, जबलपुर दौरा, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज शाम पहुंचेंगे भोपाल, प्रदेश में 2 नवंबर तक चक्रवात अर्नब का असर
- CG Weather Today : अर्नब का असर पड़ेगा कमजोर, कई इलाकों में आज भी बारिश का अलर्ट
- UP Weather Alert: मानसून के बाद भी मौसम का तांडव, आज यूपी के 23 जिलों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

