लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में भयानक आगजनी की घटना सामने आई हैं यह आग घर में लगी है जहां लाखों का नुकसान हो गया है। यह घटना इच्छा नगर की है, जहां देर रात एक घर में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि घर के अंदर खड़ी दो स्कूटी, एक कार और एक ऑटो जल कर राख हो गए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
लेकिन लाखों का सामान जल गया। यह घटना रात करीब 11:30 बजे की है। आग के बाद गांव वालों ने पहले खुद ही टंकी का पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें तेज होने लगीं। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। वही जानकारी देते हुए हरविंदर सिंह ने बताया कि आग उनके पड़ोसी के घर में लगी। जो डिलीवरी का काम करता है।
घर में आग एसी के कंप्रेसर में आई खराबी के कारण लगी जो धीरे-धीरे पूरे घर में फैल गई। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर फायर ब्रिगेड थोड़ी देर और देर से पहुंचती, तो आग आसपास के घरों तक भी फैल सकती थी। वही इस घटना में 29 LED घर के अंदर खड़ी दो स्कूटी, एक कार और एक ऑटो जल कर खाक हो गई।
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2026 के शेड्यूल का ऐलान, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होगी टक्कर, महिला प्रदर्शनी मैच से होगा आगाज, नोट कर लें डेट
- राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग; जानें क्या है पूरा मामला
- CM डॉ. मोहन ने आंध्र प्रदेश में प्रमुख निवेशकों से की भेंट: कहा, एमपी में निवेश हर दृष्टि से आपको लाभ देगा, GIS 2027 के लिए किया आमंत्रित
- IND vs WI 5th T20I: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, 9-9 ओवर का होगा मुकाबला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- Rakhi Sawant: राखी सावंत के खिलाफ झांसी कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, 16 साल पुराने मामले में बढ़ीं मुश्किलें

