चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-22 के शोरूम के ऊपर पहली मंजिल पर बनी क्लिनिक में भीषण आग लग गई। आग ऐसी थी कि आसपास में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद सेक्टर-17 स्थित दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने लगातार पानी डालकर आग को काबू में किया। बड़ी बात यह है कि जब आग लगी तो उस माले में कई लोग मौजूद थे।
क्लिनिक में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस आगजनी से भरी नुकसान जरूर हुआ है। जिस समय आग लगी ऊपर बिल्डिंग में कई लोग मौजूद थे। फायर फाइटर की टीम ने बड़े ही मुश्किल से सभी लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया। फायर कर्मी शीशा तोड़कर अंदर गए। लोगों को बड़े ही सावधानी से बाहर निकाला गया, कई उमर के लोग बिल्डिंग में थे जो आग की लपटों को देख कर घबरा गए थे, किसी तरह से हालत को काबू में किया गया।

आग बढ़ने के कारण कई गाड़ियों ने एक साथ लगातार पानी बिल्डिंग में छोड़ा था। क्लिनिक में मेडिसिन से जुड़ा सामान था, जो पूरी तरह से जलकर राख हो गया। आग की लपटें बहुत देर तक खिड़की से दिखती रहीं।
- त्रेतायुग की झलक दिखाने को तैयार अयोध्या, रामायण की झांकियों से लेकर ड्रोन शो तक होगा खास
- गंजाम में चक्रवात ‘अरनब’ और बाढ़ का कहर: नवीन पटनायक का पहला बड़ा दौरा, कांग्रेस ने की 5000 करोड़ की सहायता राशि की मांग
- दुमका में एक ही कमरे में बेहोश मिली मां और तीन बेटियां: एक बच्ची की मौत, नवजात समेत तीन की हालत गंभीर
- सोला STP हादसा: मृतकों के आश्रितों को 30-30 लाख की सहायता, मनपा का ठेकेदार पर 50 लाख का जुर्माना
- धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाले में बड़ी कार्रवाई: 85 वर्षीय नरसिंह दास गिरफ्तार; अब तक 18 आरोपी जेल पहुंचे
