पंजाब के फरीदकोट में आज सुबह भयानक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। यह दुर्घटना फरीदकोट के कोटकपूरा रोड पर घटी। यहां शाही हवेली के पास सेम नाला पुल पर ट्रक और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में पांच लोगों की जान चले गई है।
बताया जा रहा है कि बस में यात्री थे, जो बुरी तरह से दुर्घटना में चोटिल हुए हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक एक तरफ पलट गया और बस सीधे नाले में जा गिरी। कई लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। घायलों को इलाज के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इसके बाद बस नाले में जा गिरी।

मुश्किल से निकले लोग
बस से लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही DC और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
- हाईकोर्ट ने की 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि, रजिस्ट्री के विभिन्न संवर्गों में भी पदोन्नति
- त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती: रायपुर में चांदी वर्क की दुकानों पर जांच, 5 ब्रांड के लिए गए सैंपल, 8 पैकेट जब्त
- बिजली का बिल मांगना पड़ा भारी! उज्जैन में वसूली टीम पर पिता-पुत्र का जानलेवा हमला, घसीट-घसीटकर पीटा
- देहरादून में करवाचौथ की धूम: पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत, CM धामी ने पत्नी संग विधि-विधान से की पूजा
- चक्रवात के कारण हरियाणा के इन इलाकों में चलेंगी 60 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानिए अपडेट

