देश की राजधानी दिल्ली सहित कई बड़े शहरों में संभावित आतंकी हमले को लेकर खुफिया एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला और अन्य प्रमुख शहरों के बड़े मंदिरों के आसपास धमाके की साजिश रच रहा है। अलर्ट के बाद दिल्ली समेत कई महानगरों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों, धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, आतंकी संगठन का मुख्य उद्देश्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर दहशत फैलाना और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना है। संभावित खतरे को देखते हुए दिल्ली के लाल किला के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक शहरों अयोध्या, वाराणसी और मथुरा में भी प्रसिद्ध मंदिरों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल, अर्धसैनिक बल और खुफिया एजेंसियों की टीमें तैनात की गई हैं।
सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं। संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग अभियान, सीसीटीवी निगरानी, ड्रोन सर्विलांस और बम निरोधक दस्तों की तैनाती बढ़ाई गई है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों से बचें।
खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि आतंकवादी दिल्ली के लाल किला के आसपास के इलाकों और घनी आबादी वाले चांदनी चौक क्षेत्र में स्थित मंदिरों को निशाना बना सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक हमले के लिए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के इस्तेमाल की आशंका जताई गई है।
अलर्ट में कहा गया है कि 6 फरवरी को इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुए धमाके के बाद बदले की भावना से यह साजिश रची जा सकती है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों द्वारा भारत में बड़े हमले की कोशिश की आशंका जताई गई है। संभावित खतरे को देखते हुए दिल्ली सहित देश के कई शहरों में खास मंदिरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस, अर्धसैनिक बल और खुफिया एजेंसियां संयुक्त रूप से निगरानी कर रही हैं। संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्तों को तैनात किया गया है।
खुफिया इनपुट्स के बाद दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने राजधानी के संवेदनशील इलाकों, खासकर पुरानी दिल्ली में निगरानी बढ़ा दी है। धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। वाहनों की सघन जांच की जा रही है और एंटी-सैबोटेज इंस्पेक्शन भी शुरू कर दिए गए हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।
सुरक्षा एजेंसियां विशेष रूप से ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले स्थानों पर नजर बनाए हुए हैं। ड्रोन निगरानी, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्तों को भी अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों ने आम लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील की है।
इसी बीच, पाकिस्तान ने इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुए हमले के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था, हालांकि भारत ने इन आरोपों को सख्ती से खारिज कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के आरोप पहले भी लगाए जाते रहे हैं, लेकिन देश की सुरक्षा एजेंसियां हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


