विक्की आर्य, शमशाबाद (विदिशा) मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के शमशाबाद में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में चौकसे परिवार का इकलौता बेटा हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गया, जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
READ MORE: MP में फिर लव जिहाद का मामलाः 3 युवतियों के साथ अमन पहुंचा था उज्जैन, होटल में रुकने के पहले आधार कार्ड से हुआ खुलासा
जानकारी के अनुसार सानिध्य चौकसे बीती रात किसी काम से बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान विदिशा रोड पर बमोरी के पास मोड़ पर उनकी बाइक अचानक दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
READ MORE: 10 साल से फरार दो महिला हत्यारिनें धराए: उज्जैन क्राइम ब्रांच और केरल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जानें क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि सानिध्य चौकसे अपने परिवार के इकलौते बेटे थे और परिवार की उम्मीदों का सहारा थे। उनकी असमय मौत से घर का चिराग बुझ गया है। घटना के बाद परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

