तरनतारन में भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे थाना खालड़ा की पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली, जब विदेश में रह रहे आतंकवादी लखबीर सिंह लंडा के गुर्गे गुरलाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गुरलाल सिंह से एक राइफल, दो पिस्तौल, मैगज़ीन और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, तरनतारन पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आधे दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। गुरलाल सिंह इस साल जनवरी में जमानत पर जेल से बाहर आया था और बाहर आकर उसने कई आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया था।
एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरलाल सिंह इलाके में किसी वारदात की योजना बना रहा है। इस सूचना के आधार पर नाकाबंदी की गई। भिखीविंड बस स्टैंड के पास नाकाबंदी के दौरान एक थार वाहन को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।
तरनतारन पुलिस की बड़ी बरामदगी
पुलिस पूछताछ में पता चला कि वाहन चालक गुरलाल सिंह था। उसकी जानकारी पर पुलिस ने एक राइफल, दो पिस्तौल, एक 315 बोर बंदूक, एक 32 बोर पिस्तौल, एक 30 बोर पिस्तौल, बड़ी मात्रा में कारतूस और 9एमएम की मैगज़ीन के साथ थार गाड़ी भी बरामद की। एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।
- Exclusive खुलासा : सीजी बोर्ड स्कूलों में CBSE पैटर्न का घोटाला! शुल्क, पुस्तक और ड्रेस के नाम पर सैकड़ों करोड़ की वसूली, फर्जी दावे से लाखों बच्चों का भविष्य अंधकार में…
- वेदांता ग्रीन्स : दूसरे दिन भी अटूट विश्वास, 1000+ विजिट्स और 89 बुकिंग्स के साथ रायपुर का ‘न्यू प्रीमियम एड्रेस’ बना छछानपैरी
- मौत की पिकनिकः ईद की खुशी के बीच 9 दोस्त निकले घूमने, फिर हुआ कुछ ऐसा कि 2 की चली गई जान
- अजय नदी के पास आसमानी बिजली ने छीनी छात्रा की जिंदगी, स्कूल से घर वापसी के दौरान हुआ हादसा
- MP Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने छीनी 2 की जान, मऊगंज में युवक को कुचला, निवाड़ी में टक्कर से महिला की मौत

