तरनतारन में भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे थाना खालड़ा की पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली, जब विदेश में रह रहे आतंकवादी लखबीर सिंह लंडा के गुर्गे गुरलाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गुरलाल सिंह से एक राइफल, दो पिस्तौल, मैगज़ीन और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, तरनतारन पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आधे दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। गुरलाल सिंह इस साल जनवरी में जमानत पर जेल से बाहर आया था और बाहर आकर उसने कई आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया था।
एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरलाल सिंह इलाके में किसी वारदात की योजना बना रहा है। इस सूचना के आधार पर नाकाबंदी की गई। भिखीविंड बस स्टैंड के पास नाकाबंदी के दौरान एक थार वाहन को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।
तरनतारन पुलिस की बड़ी बरामदगी
पुलिस पूछताछ में पता चला कि वाहन चालक गुरलाल सिंह था। उसकी जानकारी पर पुलिस ने एक राइफल, दो पिस्तौल, एक 315 बोर बंदूक, एक 32 बोर पिस्तौल, एक 30 बोर पिस्तौल, बड़ी मात्रा में कारतूस और 9एमएम की मैगज़ीन के साथ थार गाड़ी भी बरामद की। एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है।
- अंधेर हो गया योगी जी! शांतिभंग की आशंका के चलते 80 साल की वृद्धा के खिलाफ मुचलका पाबंद, यही सुशासन है?
- अपर्णा यादव का बड़ा आयोजन! मुलायम सिंह की याद में कराया भंडारा, बोलीं- इससे बेहतर कोई धर्म नहीं
- वोट चोरी के खिलाफ रायपुर में INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
- Amazon का बड़ा धमाका! Google Play Store के साथ लॉन्च हुए 3 नए Alexa टैबलेट, 12 Pro में मिलेगी 2.5K स्क्रीन और AI
- सफर में फोन की बैटरी खत्म होने की टेंशन होगी दूर! boAt ने लॉन्च किए 4 नए पावरबैंक, इतनी है कीमत

