कमांडो फोर्स से जुड़े एक आतंकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान सुखविंदर सिंह ढिल्लों के रूप में हुई है. वह पिछले 33 साल स्व फरार चल रहा था. उसे पंजाब के मोहाली से संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया. उस पर कई अपराधिक मामले हैं.
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश एटीएस और नोएडा पुलिस ने मिलकर की। पुलिस काफी समय से उसकी खोज में थे. उसकी गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद छापेमारी कर उसे हिरासत में ले लिया गया. आरोपी पर वर्ष 1993 में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था. इसके बाद से वह फरार चल रहा था. लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश कर रही थीं. पुलिस ने कई जगह उसकी सूचना प्राप्त करने के लिए जाल फैला रखी थी.

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का संबंध प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स से बताया जा रहा है. उसे पूछताछ के लिए संबंधित एजेंसियों के हवाले किया गया है, ताकि उसके नेटवर्क और पुराने मामलों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके. आरोपी को मोहाली से गिरफ्तार किए जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इसे बड़ी सफलता बताया है. उम्मीद है कि इस आरोपी के पास से और भी कई जानकारी मिलने की संभावना है, इस मामले में आगे की जांच जारी है।
- सम्राट या श्रेयसी कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? CM की रेस में इन नेताओं के नाम सबसे आगे
- Rajasthan News: सुनहरा कछुआ दिखाकर 12 लाख की चपत; अजमेर में ठगों का बड़ा खुलासा, आपके पास भी आए ऐसा ऑफर तो हो जाएं सावधान
- बैलगाड़ी पर सवार BJP प्रदेशाध्यक्ष: सादगी ने जीता गांव का दिल, VIDEO वायरल
- CG Crime News : सरकारी नौकरी का झांसा देकर CHC के ड्राइवर ने युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
- देवभूमि आएंगे पीएम मोदी, सीएम धामी ने दौरे से पहले व्यवस्थाओं का लिया जायजा, कहा- निर्धारित समय में सारे काम पूरा करें

