सत्यपाल सिंह राजपूत, रायपुर। सुप्रीम कोर्ट के पदोन्नति को लेकर दिए निर्देश के पालन नहीं होने से बिफरे टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है. इस संबंध में 5 अक्टूबर को तारीख तय कर हड़ताल की घोषणा करेंगे.

यह भी पढ़ें: VRS ले चुकीं Ex-IRS शीतल शावता वर्मा को मिली विशेष सचिव की जिम्मेदारी, 5 साल के लिए दी गई संविदा नियुक्ति…

टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों ने ज्ञापन में बताया कि शासन द्वारा 3 बार पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किये गये थे, जिसकी अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 निर्धारित थी. तिथि निकल जाने के बाद भी आज तक आपके स्तर से एक भी पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी है, जिससे समस्त शिक्षक संवर्ग में गहरा असंतोष व्याप्त है.

सहायक शिक्षक (E-संवर्ग) की अंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन के बाद CR मंगाने की प्रक्रिया आज दिनांक तक नहीं हो पाया है. प्रधान पाठक प्राथमिक शाला एवं शिक्षक संवर्ग की दिनांक 01/04/2026 की स्थिति में, टीईटी योग्यताधारी शिक्षकों की संभाग स्तरीय प्रावधिक / अनंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन भी लंबित है. ये सभी शासन की पदोन्नति की मंशा के विपरीत अत्यधिक विलंब को दर्शाती हैं. इस संबंध में निर्णय नहीं लिया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m