रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10 साल बाद एक बार फिर IPL का रोमांच लौट आया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचने लगे। रायपुर में IPL 2026 मुकाबलों के इस आयोजन का श्रेय छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद व BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और BCCI के संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया को दिया जा रहा है। दोनों के प्रयासों से ही रायपुर को एक बार फिर IPL मैचों की मेजबानी का अवसर मिला है।

IPL 2026 के तहत रायपुर में दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला आज 10 मई को RCB और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हो रहा है, जबकि दूसरा मैच 13 मई को RCB और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। RCB ने इस बार शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है, जिससे छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों में खास उत्साह है।

बता दें कि नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम देश के तीसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में शामिल है। यहां लगभग 60 हजार से 65 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है। यह स्टेडियम पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी कर चुका है। अब IPL मैचों के आयोजन से रायपुर एक बार फिर देश के क्रिकेट मानचित्र पर अपनी खास पहचान बना रहा है।
कोषाध्यक्ष से संयुक्त सचिव तक का सफर
BCCI के संयुक्त सचिव नियुक्त किए जाने से पहले प्रभतेज सिंह भाटिया बोर्ड में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्होंने इस पद पर रोहन गौस देसाई की जगह ली है। वहीं BCCI के नए कोषाध्यक्ष के रूप में ए. रघुराम भट को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संयुक्त सचिव का पद BCCI में बेहद अहम माना जाता है। इस पद पर रहते हुए प्रभतेज भाटिया अंडर-19 टीम, महिला क्रिकेट टीम और अन्य राष्ट्रीय टीमों के चयन व प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही वे राज्य के क्रिकेट ढांचे को मजबूत करने और युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने की दिशा में भी काम करेंगे।
छत्तीसगढ़ क्रिकेट में अहम योगदान
रायपुर में वर्ष 1991 में जन्मे प्रभतेज सिंह भाटिया ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में राज्य की टीमों ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। हाल ही में छत्तीसगढ़ के दो खिलाड़ियों का चयन दिलीप ट्रॉफी के लिए हुआ और मध्य क्षेत्र की टीम ने पहली बार यह ट्रॉफी जीतने का गौरव हासिल किया। प्रभतेज भाटिया ने क्रिकेट प्रशासन में पारदर्शिता, नई प्रतिभाओं को अवसर देने और खिलाड़ियों के विकास पर विशेष जोर दिया है।

शिक्षा और पारिवारिक पृष्ठभूमि
प्रभतेज सिंह भाटिया छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी बलदेव सिंह भाटिया के पुत्र हैं। उनके पिता छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
प्रभतेज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शिमला से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने यूनाइटेड किंगडम स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सेटर से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में फाइनेंस की पढ़ाई की। उनकी शिक्षा और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें क्रिकेट प्रशासन में एक प्रभावशाली पहचान दिलाई है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

