अमृतसर. पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्या मामले से संबंधित सबूतों को मानसा की अदालत में पेश किया गया. अदालत ने घटना से जुड़े सभी साक्ष्य प्रस्तुत करने का आदेश दिया था. इसके तहत सिद्धू मूसेवाला की थार कार को अदालत में पेश किया गया, जिसमें गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते हैं.
29 मई 2022 को मानसा जिले के जवाहरके गांव में गैंगस्टरों ने सिद्धू मूसेवाला (असली नाम शुभदीप सिंह) की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हत्या की जिम्मेदारी विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी. उसने दावा किया था कि लारेंस बिश्नोई गैंग ने इस घटना को अंजाम दिया.
पहली गोली चली AK-47 से
जानकारी के मुताबिक, सिद्धू मूसेवाला पर हमले की पहली गोली AK-47 राइफल से चलाई गई थी, जो गैंगस्टर मनु खोसा के पास थी. पुलिस ने जांच के दौरान इस हथियार को आरोपियों से बरामद किया था.
आरोपियों की पेशी
घटना के मुख्य आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच मानसा की अदालत में पेश किया गया. इन आरोपियों में शूटर प्रियव्रत फौजी, अंकित सरसा, दीपक मुंडी, कशिश, और संदीप केकड़ा शामिल थे. इस दौरान घटना में इस्तेमाल किए गए वाहनों की भी पहचान की गई.
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने कुछ समय पहले यह मांग की थी कि जिस थार में उनके बेटे का मर्डर हुआ, उसे उन्हें सौंप दिया जाए. फिलहाल यह वाहन पुलिस की कस्टडी में है.

यह पेशी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के न्यायिक प्रक्रिया का एक अहम कदम है, जिसमें पुलिस ने घटना से संबंधित साक्ष्यों को सामने रखा.
- सत्ता से दूर होने की बौखलाहट में…कीर्ति वर्धन सिंह ने विपक्ष की रैली पर साधा निशाना, जानिए विदेश राज्य मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया?
- एक्सप्रेसवे पर एक्शन मोड में प्रशासन! स्लीपर बसों के सुरक्षा मानकों की जांच, कई सीज तो कई चालान
- पूजा सामग्री की अनुमति या सड़क पर मनमाना बाजार? राजबाड़ा की ऐतिहासिक दीवार में ठोकी कील, निगम की निगरानी पर उठे सवाल
- Arshdeep Singh-Samreen Kaur: ‘फेम के लिए डेट’ करने के दावे पर भड़कीं समरीन कौर, अर्शदीप ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
- Delhi Crime News: नकली 20 रुपये के सिक्के बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 1 लाख रुपये के सिक्के बरामद

