पंजाब सरकार द्वारा नौंवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर सिंह जी के 350 वर्षीय शहीदी शताब्दी समारोह नवंबर माह में मनाए जाने की तैयारी की जा रही है। यह आयोजन विश्व स्तर पर मनाया जा रहा है, ताकि यह शताब्दी एक यादगार हो तथा गुरु साहिब की कुर्बानी और बलिदान कुल जहान तक पहुंच सके। इसके लिए भव्य तैयारी की जा रही है।
पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा फरीदकोट में एक विशेष प्रैस वार्ता करके कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिनमें से एक कार्यक्रम दिल्ली में से आरंभ होगा। जिसकी तिथि पहले 25 अक्टूबर निश्चित की गई थी परंतु एसजीपीसी का नगर कीर्तन उसी दिन वहां पहुंच रहा है इसलिए इसकी तिथि बदली जा रही है। जिसे जल्द ही जारी किया जाएगा। यहां होंगे कीर्तन जानकारी के अनुसार 18 नवंबर को श्रीनगर स्थित छठी पातशाही के गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन दरबार होगा व 19 नवबंर से कीर्तन दरबार आरंभ होगा।

जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप कनवीनर अरविंद केजरीवाल, श्रीनगर के मुख्यमंत्री व अन्य शामिल होंगे। यह नगर कीर्तन वाया जम्मू, पटानकोट, होशियारपुर से होते हुए 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा। दूसरा नगर कीर्तन गुरदासपुर से आरंभ होगा जो बटाला, बाबा बकाला, श्री अमृ़तसर साहिब, तरनतारन, जालंधर, फगवाड़ा, नवांशहर, बलाचौर आदि होते हुए श्री आनंद पुर साहिब पहुंचेगा।
- JNU में खूनी झड़प: महिला मित्र को लेकर छात्रों के बीच चले चाकू और गंडासे, 4 घायल; एक की हालत गंभीर
- कौन झूठा, कौन सच्चा? भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को लेकर अखिलेश के बयान पर BJP का पलटवार, सपा सुप्रीमो को जो कहा…
- धीरेंद्र शास्त्री पर सपा विधायक का बड़ा हमला, जानिए क्यों कहा ‘सुरक्षा न होती तो कृष्ण भक्त देते जवाब’
- मंत्री का भतीजा बताकर SDOP को दी चेतावनी; ‘मैं कोई मामूली आदमी नहीं…’ कहते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- हेरोइन चिट्टा के साथ पकड़ाए तीन आरोपी: बेचने के लिए ढूंढ रहे थे ग्राहक, 3.53 लाख से ज्यादा का माल जब्त
