पटियाला. पटियाला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रवि कुमार नाम के एक युवक के खिलाफ 50 ग्राम हेरोइन रखने का केस दर्ज किया गया था। आज उसे अदालत में पेशी के लिए लाया गया था। जब पुलिस उसे कोर्ट की चौथी मंज़िल पर लेकर पहुंची, तभी वह हिरासत से भाग निकला।
पुलिस ने पीछा किया, लेकिन भागते हुए रवि कुमार ने कोर्ट की तीसरी मंज़िल से छलांग लगा दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इस घटना पर पटियाला के डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि रवि कुमार पर पहले भी कई आपराधिक केस दर्ज हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हिरासत से भागने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- पॉवरफुल फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Poco X8s, 100W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरे से है लैस
- बीच सड़क फिल्मी ड्रामा: पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख भड़का पति, चचेरे भाई संग मिलकर की बेल्ट से ताबड़तोड़ पिटाई; वीडियो वायरल
- कंट्रोल सेंटर के पास मोबाइल दुकान का शटर तोड़ 40 लाख की चोरी, दर्जनों आईफोन गायब
- Jharkhand Politics: मिशन 2029 पर BJP का फोकस, 23 अक्टूबर को रांची आएंगे नितिन नबीन, कार्यसमिति की बैठक में बनेगी चुनावी रणनीति
- दिवाली पर मिठाई खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! सोनीपत में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी
