बीते दिन भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर हुए ग्रेनेड हमले को लेकर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सिर्फ 12 घंटे के अंदर ही इस मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने हमला करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की तस्वीर भी सामने आई है। वहीं जिस ई-रिक्शा से हमलावरों ने ग्रेनेड हमला किया था वह भी बरामद कर लिया गया है।
लोगों ने की थी निंदा
आपको बता दें कालिया के घर हुए इस हमले के बाद सभी ने इसकी निदा की थी। पुलिस विभाग पर इसे लेकर कई बार उंगलियां भी उठी थीं। पुलिस पर कई बार इसे लेकर दबाव डाला गया है, जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर इसकी जांच की और अब सफलता भी हासिल की है।

लॉरेंस बिश्नोई का करीबी साथी है जिशान
मनोरंजन कालिया के घर पर हमले का मास्टरमाइंड जीशान अख्तर है। जीशान अख्तर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी साथी है और उसने ही मुंबई में कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी का मर्डर भी करवाया था। इस मामले में वह वांटेड भी है और पुलिस उसकी तलाश में हैं। यह हमला पंजाब में धार्मिक भाईचारे को बिगाड़ने की कोशिश में किया गया था।
- धनतेरस पर श्रद्धालुओं के बांटा गया मां अन्नपूर्णा का ‘खजाना’, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
- वडोदरा: प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर 28.55 लाख की ठगी, नेता के बेटे समेत 3 पर केस दर्ज
- किसान संगठनों का संयुक्त प्रदर्शन, ट्रैक्टर रैली निकालकर सरकार से की मुआवजे और कर्जमाफी की मांग
- ओडिशा विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: वृद्धावस्था पेंशन गबन मामले में पंचायत अधिकारी को 4 साल की जेल की सजा
- ‘माफी कलम से लिखी गई है या दिल से’, CJI के खिलाफ टिप्पणी पर SC ने केरलम कांग्रेस से मांगा जवाब
