धनेश, रेवाड़ी। जिला रेवाड़ी प्रशासन 27 अप्रैल को गांव गोठड़ा अहीर में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित करेगा।

नगराधीश जितेंद्र कुमार ने बताया कि डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा इस रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे।

सरकारी अधिकारी इस कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा।