अमृतसर. पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के लिए गांव डल्लेवाला में चल रहे किसान मोर्चे द्वारा गांव में ही कैंडल मार्च निकाला गया और आतंकवाद विरोधी नारेबाजी की गई। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने जहां इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर दुख व्यक्त किया, वहीं उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म या जाति नहीं होती, आतंकवाद आतंकवाद ही है। उन्होंने दोनों देशों के लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
एक सवाल के जवाब में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जिस तरह से हाल ही में भारत आए अमेरिका के उपराष्ट्रपति का बयान सामने आया है कि भारत के साथ समझौते पर हस्ताक्षर हो गए हैं। डल्लेवाल ने कहा कि बयानों के अनुसार, बस कुछ शर्तें तय करना बाकी है, इससे यह शंका भी जाहिर होती है कि कृषि, डेयरी और पोल्ट्री उत्पादों के विदेशों से भारत में बिक्री के लिए होने वाले समझौते का किसानों और देश के लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा था।

यह समझौता भारत और अमेरिका सरकार के बीच हो गया है और इसी से ध्यान हटाने के लिए संभवतः ऐसा हमला अमेरिका जैसे देश ने करवाया हो।
उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
- इजरायली चुनाव में किंगमेकर अरब पार्टी? लिकुड पार्टी ने लगाए धांधली, घूसखोरी, चुनाव चोरी का आरोप
- 29 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर चंद्र, ड्राईफ्रूट और आभूषणों से बाबा का भव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- UP में अर्नब तूफान की एंट्री से हड़कंप! भारी बारिश और तूफानी हवाओं को लेकर अलर्ट जारी
- बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 6 में भारी बारिश की चेतावनी
- जीवन सूक्त: प्रेममय परिवेश से बनता है जीवन ‘मधुबन’- संदीप अखिल
