बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने ओडिशा सरकार पर किसानों के साथ ‘‘धोखा’’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को अपनी धान की फसल सरकारी मंडियों में बेचने के लिए खुले आसमान के नीचे ठंडी रातें बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है।
पटनायक ने शनिवार को सोशल मीडिया पर आरोप लगाया, ‘‘राज्य में धान खरीद की पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। इससे किसान शोषित और बेबस महसूस कर रहे हैं और सरकार से ही निराश हो गए हैं। कड़ाके की ठंड में किसान मंडियों में अपनी मेहनत की फसल की रखवाली करते हुए रातें गुजार रहे हैं।’’
उन्होंने कहा कि अब किसान राष्ट्रीय राजमार्गों पर प्रदर्शन कर रहे हैं और धान की सुचारू खरीद की मांग कर रहे हैं। पटनायक ने सवाल किया, ‘‘आखिर सरकार किसानों का धान कब खरीदेगी?’’
उन्होंने ये आरोप एक दिन पहले भी लगाए थे और ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ नीति को लेकर लोगों को हो रही परेशानियों के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया था।
पटनायक ने आरोप लगाया कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) नियमों को लागू करने में पूरी तरह नाकाम रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा की डबल इंजन सरकार किसानों से कई वादे करके सत्ता में आई थी। लेकिन सत्ता में आने के बाद क्या वे सारे वादे बेकार हो गए? धान खरीद पर बोनस देने की घोषणा से लेकर किसानों को सपने दिखाने तक, सरकार ने हर कदम पर किसानों को निराश ही किया है।’’
- UP सरकार ने 68 हजार से ज्यादा राज्यकर्मियों की सैलरी रोकी, इस वजह से लिया इतना बड़ा फैसला
- Bihar Budget Session 2026 LIVE: विधानसभा पहुंचे अध्यक्ष प्रेम कुमार और CM नीतीश, मंत्रियों ने किया स्वागत, थोड़ी देर में शुरू होगा बजट सत्र
- T20 World Cup 2026 : अगर नहीं हुआ IND vs PAK मैच तो PCB के डूबेंगे करोड़ों, भारत को मिलेगा ये फायदा
- Raipur News : ITMS कैमरे से ही कटेंगे E-Challan, 90 दिन में भुगतान नहीं करने पर कोर्ट में पेश होंगे मामले
- NGT ने यमुना के लिए जारी किए कड़े आदेश, 5 राज्यों और दिल्ली को यमुना संरक्षण के लिए कड़े कदम उठाने का दिया निर्देश


