बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने ओडिशा सरकार पर किसानों के साथ ‘‘धोखा’’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को अपनी धान की फसल सरकारी मंडियों में बेचने के लिए खुले आसमान के नीचे ठंडी रातें बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है।
पटनायक ने शनिवार को सोशल मीडिया पर आरोप लगाया, ‘‘राज्य में धान खरीद की पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। इससे किसान शोषित और बेबस महसूस कर रहे हैं और सरकार से ही निराश हो गए हैं। कड़ाके की ठंड में किसान मंडियों में अपनी मेहनत की फसल की रखवाली करते हुए रातें गुजार रहे हैं।’’
उन्होंने कहा कि अब किसान राष्ट्रीय राजमार्गों पर प्रदर्शन कर रहे हैं और धान की सुचारू खरीद की मांग कर रहे हैं। पटनायक ने सवाल किया, ‘‘आखिर सरकार किसानों का धान कब खरीदेगी?’’
उन्होंने ये आरोप एक दिन पहले भी लगाए थे और ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ नीति को लेकर लोगों को हो रही परेशानियों के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया था।
पटनायक ने आरोप लगाया कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) नियमों को लागू करने में पूरी तरह नाकाम रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा की डबल इंजन सरकार किसानों से कई वादे करके सत्ता में आई थी। लेकिन सत्ता में आने के बाद क्या वे सारे वादे बेकार हो गए? धान खरीद पर बोनस देने की घोषणा से लेकर किसानों को सपने दिखाने तक, सरकार ने हर कदम पर किसानों को निराश ही किया है।’’
- चिट्ठी न कोई संदेश.. कहा तुम चले गए.. 20 दिन से कहां गायब हैं राहुल गांधी? कांग्रेस के कई कार्यक्रम रद्द
- नक्सलियों के बड़े डंप का खुलासा: सोने के बिस्किट, हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
- होर्मुज पर दो धड़ों में बंटा ईरान! IRGC ने किया बंद का ऐलान, सरकार विरोध में उतरी
- गरीबों के नाम पर खुलवाए बैंक खाते, USDT के जरिए चीन भेजी जा रही थी साइबर ठगी की रकम, 9 गिरफ्तार
- गुरुग्राम में भव्य ‘टावर ऑफ जस्टिस’ का हुआ उद्घाटन, सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने जनता को दी बड़ी सौगात

