पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए दूसरे फेज की वोटिंग खत्म होने से पहले ही, भाजपा ने यूपी और गुजरात सहित 7 राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। जहां विपक्षी दल पश्चिम बंगाल में मतदान के अंतिम चरण में व्यस्त हैं, वहीं भाजपा ने अन्य राज्यों में अपनी स्थिति मजबूत करना शुरू कर दिया है। भारतीय राजनीति में एक मशहूर कहावत है- ‘भाजपा कभी सोती नहीं’। पिछले 3-4 दिनों की राजनीतिक गतिविधियां इसका जीता-जागता सबूत हैं।

जहां विपक्षी पार्टियां चुनाव नजदीक आने पर अपनी नीतियां और रणनीतियां बनाती हैं, वहीं बीजेपी साल भर 24×7 एक्टिव रहती है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में इन 7 राज्यों में पहले से ही “जमीनी स्तर का काम” शुरू कर दिया है। सूत्र ने कहा, भाजपा साल भर 24×7 एक्टिव रहती है। पार्टी ‘इंतजार करो और देखो’ की नीति में विश्वास नहीं रखती।

पश्चिम बंगाल में पहले फेज की वोटिंग 23 अप्रैल को हुई था, वहीं राज्य में आज 29 अप्रैल को दूसरे और फाइनल फेज के लिए वोटिंग हो रही है। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक ही फेज में वोटिंग हुई थी। सभी पांच विधानसभा चुनावों के नतीजे 4 मई को वोटों की गिनती के साथ घोषित किए जाएंगे।

नितिन नवीन ने चुनाव वाले इन पांचों राज्यों का कई बार दौरा किया, वहां रहकर तैयारियों की समीक्षा की और पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ कई “रणनीतिक बैठकें” कीं, साथ ही चुनाव प्रचार में भी भाग लिया। भाजपा अध्यक्ष ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए गोवा, गुजरात और यूपी का दौरा भी किया और वहां अपने प्रवास के दौरान, उन्होंने इन राज्यों में पार्टी की चुनावी रणनीति की योजना बनाने के लिए प्रमुख पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बंद कमरे में बैठकें भी कीं।

नितिन नवीन अगले हफ्ते उत्तराखंड का दौरा करने वाले हैं। गोवा, गुजरात, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं।

पार्टी के एक सूत्र ने कहा, पार्टी केवल तात्कालिक परिणामों पर ही ध्यान नहीं दे रही है। वह अपने संगठनात्मक विकास पर भी ध्यान दे रही है, जिसमें उन राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत करना शामिल है.

भाजपा को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने का पूरा भरोसा है, साथ ही वह अपने सहयोगियों के साथ असम और पुडुचेरी में भी सत्ता में वापसी करेगी। पार्टी को यह भी उम्मीद है कि इस बार NDA तमिलनाडु में द्रमुक को सत्ता से बेदखल कर देगा और केरल विधानसभा चुनाव में अपनी पकड़ मजबूत कर पाएगी। पार्टी ‘इंतजार करो और देखो’ की नीति में विश्वास नहीं रखती। बीजेपी ने अब 7 राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m