दीपक, पीथमपुर (धार)। औद्योगिक नगर पीथमपुर के वृंदावन कॉलोनी में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां प्लास्टिक की थैली में एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ है। देवनारायण मंदिर के पास एक खाली प्लॉट पर शव बरामद हुआ है। शव मिलने की जानकारी मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई, जिन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
ये भी पढ़ें: रिश्ते शर्मसार: 7 साल की मासूम को घर ले जाकर किया गंदा काम, 50 साल का आरोपी गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि कचरे से कबाड़ इकट्ठा करने वाली महिलाओं ने खाली प्लॉट पर एक प्लास्टिक की थैली पर कुत्तों को भौंकते देखा। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो उन्हें उसमें एक नवजात बच्ची का शव मिला। महिलाओं ने तुरंत वहां से गुजर रहे लोगों को इस बारे में बताया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एक राहगीर ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही हेल्पलाइन 112 के स्टाफ राहुल दामके और सन्नी चौहान घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने जब थैली की जांच की तो उसमें नवजात मृत मिली।
ये भी पढ़ें: प्राकृतिक जलाशयों पर दबंगों का कब्जा: ब्लास्टिंग से कांप रही घरों की दीवारें, दहशत में जी रहे ग्रामीण
पुलिस ने नवजात को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज और अस्पताल के रिकार्ड खंगाल रही है। जिससे आरोपियों की पहचान हो सके।

