इमरान खान, खंडवा। शहर में रविवार को महिला की हत्या के मामले में पुलिस को उसके पति की तलाश थी। उसकी तलाश चल रही थी इसी बीच अब रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला है। शव की पहचान की गई तो हत्या कर फरार हुए महिला के पति के रूप में शिनाख्त हुई। पुलिस ने पति-पत्नी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। फिलहाल पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुट गई हैं। चरित्र शंका में पत्नी की हत्या कर पति का सुसाइड की बात शुरुआती जांच में सामने आ रही है । फिलहाल हरसूद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
महिला का शव गांव के नाले में मिला था
दरअसल मामला हरसूद थाना क्षेत्र के ग्राम दमदमा का है। रविवार शाम को एक महिला का शव गांव के नाले में मिला। जांच के दौरान महिला के सिर के पीछे गंभीर चोट के निशान थे। हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने जांच की तो महिला के पति पर ही शक हुआ। पुलिस ने पति की तलाश शुरू की तो रेलवे ट्रैक शव मिला है। शव के हाथ और परिजनों की पहचान के आधार पर महिला के पति का निकला।
ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी
खंडवा पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि, हत्या के मामले में पुलिस जांच कर रही थी। एक टीम महिला के पति की तलाश में थी। हत्या का संदेही आरोपी वहीं था। उसने ट्रेन से कटकर अपनी जान दी थी। शव की पहचान ग्रामीण और उसके परिजनों ने महिला के पति के रूप में की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


