चंडीगढ़. हरियाणा में कल यानी सोमवार को स्थानीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। राज्य चुनाव आयुक्त ने कल सुबह 11:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की जा सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस चुनाव में पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम सहित प्रदेश की कई अन्य नगर परिषद और पालिकाओं के लिए मतदान की तारीखों का फैसला होगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद राज्य में चुनावी आचार संहिता लागू होने की संभावना है, जिसके चलते प्रशासन और राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m