अमृतसर. पंजाब से दुर्घटना की खबर सामने आई है। इसमें एक बस और ट्रक की टक्कर हो गई है। यह बस पंचायत चुनाव में लगे पोलिंग स्टाफ को लेकर जा रही थी। घटना के बाद बसे में बैठे लोगों में भय की स्थिति है।
टक्कर से बस में सवार लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि गुरदासपुर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर काला नंगल गांव के पास यह हादसा हुआ हुआ। बस की एक ट्रक के साथ टक्कर हो गई जिसमें 3 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। जबकि 5 लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है।

घायल लोगों का कहना है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी जो सम्भल नहीं पाई और ट्रक से टकरा गई। अगर बस की स्पीड कम होती तो यह दुर्घटना नहीं होती। खबर है कि घायल लोगों में एक व्यक्ति का हाथ टूटा है और अन्य को हल्की चोट आई है।
- नरैना थाने में संघ प्रचारक से मारपीट का आरोप, 6 घंटे घेराव के बाद SHO समेत 6 सस्पेंड
- सोमवार से रविवार तक इन चीजों को शिवलिंग पर चढ़ने से पूरी होती है मनोकामना
- अवैध रेत खनन पर वन विभाग कार्रवाई, महिला अधिकारी और कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ा कर जान से मारने की कोशिश…
- बिहार कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों को मंजूरी, पीएम मोदी के पच्चीस वर्षों के सार्वजनिक सेवा की सराहना
- भारतीय ऑटो बाजार में मचेगी हलचल, Maruti ला रही धांसू EV MPV तो Hyundai की नई SUV भी तैयार

