पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुानव के पहले चरण की वोटिंग जारी है. तमिलनाडु की सभी 234 सीट पर वोटिंग सुबह सात बजे से ही जारी है. वहीं, पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर पहले चरण के तहत वोट डाले जा रहे हैं. बंगाल चुनाव के पहले चरण में जनता 1478 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगी. पश्चिम बंगाल में जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है, वहीं तमिलनाडु में भी डीएमके की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन और एआईएडीएमके-बीजेपी के एनडीए के बीच टक्कर है.
दोनों ही राज्यों में सुबह से मतदान केंद्रों के बाहर वोटरों की लंबी कतार देखी जा रही है और महिलाओं में खासा उत्साह नजर जा रहा है. चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर जारी वोटिंग में दोपहर 3 बजे तक 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. वहीं पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 79% तक बम्पर मतदान हुआ है. शाम तक दोनों राज्यों में वोटिंग प्रतिशत में और बढ़ोतरी की सम्भावना है.
तमिलनाडु में ऐसे बढ़ती गई वोटिंग
- सुबह 9 बजे तक- 17.69 प्रतिशत मतदान
- सुबह 11 बजे तक- 37.56 प्रतिशत मतदान
- दोपहर 01 बजे तक- 56.81 प्रतिशत मतदान
दोपहर 3 बजे तक 70 % मतदान
राज्य के 5.73 करोड़ से अधिक मतदाता 4,023 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. इस चुनावी मुकाबले में धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (SPA) की प्रमुख पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रमुख पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) आमने-सामने हैं. द्रमुक जहां सत्ता बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत लगा रही है, वहीं अन्नाद्रमुक पांच साल तक विपक्ष में रहने के बाद सत्ता में वापसी के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है.
तमिलनाडु में 75,032 मतदान केंद्र बनाए गए
तमिलनाडु में 75,032 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें से 3,022 स्थानों पर स्थित 5,938 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां विशेष निगरानी रखी जाएगी. संवेदनशील केंद्रों पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अर्धसैनिक बलों और तमिलनाडु विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है. राज्यभर में करीब 1.47 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात हैं.
DMK ने पिछले 5 सालों में लोगों को धोखा दिया- वनथी
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने कहा, “मेरे निर्वाचन क्षेत्र में भी पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है, कल रात 2 बजे के बाद उन्होंने लोगों को कूपन दिया और वे लोगों को कह रहे हैं कि वे लोगों को सोने का सिक्का देंगे. DMK ने पिछले 5 सालों में लोगों को धोखा दिया है और वे अब भी लोगों को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं… हम शिकायत कर रहे हैं, हमें लोगों पर विश्वास है कि वे NDA को जिताएंगे…”
TVK ने वोटिंग की समय बढ़ाने की मांग की
TVK के महासचिव एन. आनंद ने कहा, “हम (वोटिंग के लिए) दो घंटे का समय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. आप देख ही रहे हैं कि गुडुवनचेरी, चेंगलपट्टू में भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है… मैडम (TN की मुख्य चुनाव अधिकारी अर्चना पटनायक) ने मुझसे कहा कि वह इस पर चर्चा करेंगी और फिर कोई फैसला लेंगी… हम दो घंटे का समय, यानी रात 8 बजे तक का समय मांग रहे हैं.”
परिणाम आश्चर्यजनक होंगे- विशाल कृष्णा रेड्डी
अभिनेता विशाल कृष्णा रेड्डी ने कहा- “राजनीति और राजनेता समाज सेवा के उद्देश्य से अस्तित्व में आते हैं. इसलिए, यदि आपमें समाज सेवा की सच्ची भावना है, तो इस क्षेत्र में आने में कोई बुराई नहीं है. यह सिर्फ मेरी बात नहीं है; कोई भी राजनीति में आ सकता है. मेरी एकमात्र आशा है कि राजनेता अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वाह करें… 4 मई को घोषित होने वाले परिणाम आश्चर्यजनक होंगे.”
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

