जालंधर। आम आदमी पार्टी ने मनरेगा में किए गए बदलाव को लेकर भाजपा की केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। आप विधायक व पंजाब के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार मनरेगा में बदलाव कर गरीबों की रोजी-रोटी छीनने की साजिश कर रही है।
सरकार को ‘वीबी जी राम जी’ बिल वापस लेना चाहिए और मनरेगा को वापस लागू करना चाहिए। इस बिल के जरिए केंद्र 100 फीसदी फंडिंग से पीछे हटते हुए राज्यों पर 40 फीसदी का बोझ डाल दिया है। आम आदमी पार्टी मजदूरों के हक में बड़ा संघर्ष करेगी और उनका रोजगार नहीं छीनने देगी।
धालीवाल ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा में किए जा रहे बदलावों की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा की नई मजदूर विरोधी नीति देश के गरीबों के मुंह से रोटी छीनने की साजिश है। भाजपा सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर ‘वी.बी.-जी राम जी एक्ट’ रख दिया है और इस नए नाम के तहत जो कुछ किया जा रहा है वह बेहद खतरनाक है। पहले मनरेगा का 100 फीसदी बजट केंद्र सरकार देती थी, लेकिन अब इसे 60-40 के अनुपात में बांट दिया गया है। अब 60 फीसदी केंद्र देगा और 40 फीसदी राज्यों को देना होगा।

धालीवाल ने कहा कि नई नीति के तहत बिजाई और कटाई के कृषि सीजन में मनरेगा का काम नहीं दिया जाएगा। उन्होंने पूछा कि जिन गरीब मजदूरों के पास एक कनाल जमीन भी नहीं है, जिन्होंने दो मरले गेहूं भी नहीं बोई, वे इन दो महीनों में रोटी कहां से खाएंगे ?
- ‘नरेंद्र मोदी ने किया सरेंडर और गायब हुआ गैस सिलेंडर’, देशभर में LPG किल्लत को लेकर AAP विधायकों का विरोध प्रदर्शन
- Tomorrow Bank Holiday : क्या कल 27 मार्च को बैंक बंद रहेंगे, क्या RBI ने दी हैं बैंकों की छुट्टी ?
- मध्य पूर्व संकट के बीच बड़ा फैसला, कमर्शियल एलपीजी उपभोक्ताओं को बीते महीने की कुल खपत का मिलेगा केवल 20 प्रतिशत, वितरण के लिए तय की गई प्राथमिकताएं…
- काल बनकर दौड़े डंपर: सागर में दो अलग-अलग घटनाओं में 5 युवकों की मौत, हादसे का मंजर देख सहम उठा लोगों का दिल
- बस की खिड़की से झांकना पड़ा भारी, गर्दन कटने से किशोर की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
