जालंधर। आम आदमी पार्टी ने मनरेगा में किए गए बदलाव को लेकर भाजपा की केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। आप विधायक व पंजाब के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार मनरेगा में बदलाव कर गरीबों की रोजी-रोटी छीनने की साजिश कर रही है।
सरकार को ‘वीबी जी राम जी’ बिल वापस लेना चाहिए और मनरेगा को वापस लागू करना चाहिए। इस बिल के जरिए केंद्र 100 फीसदी फंडिंग से पीछे हटते हुए राज्यों पर 40 फीसदी का बोझ डाल दिया है। आम आदमी पार्टी मजदूरों के हक में बड़ा संघर्ष करेगी और उनका रोजगार नहीं छीनने देगी।
धालीवाल ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा में किए जा रहे बदलावों की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा की नई मजदूर विरोधी नीति देश के गरीबों के मुंह से रोटी छीनने की साजिश है। भाजपा सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर ‘वी.बी.-जी राम जी एक्ट’ रख दिया है और इस नए नाम के तहत जो कुछ किया जा रहा है वह बेहद खतरनाक है। पहले मनरेगा का 100 फीसदी बजट केंद्र सरकार देती थी, लेकिन अब इसे 60-40 के अनुपात में बांट दिया गया है। अब 60 फीसदी केंद्र देगा और 40 फीसदी राज्यों को देना होगा।

धालीवाल ने कहा कि नई नीति के तहत बिजाई और कटाई के कृषि सीजन में मनरेगा का काम नहीं दिया जाएगा। उन्होंने पूछा कि जिन गरीब मजदूरों के पास एक कनाल जमीन भी नहीं है, जिन्होंने दो मरले गेहूं भी नहीं बोई, वे इन दो महीनों में रोटी कहां से खाएंगे ?
- अलविदा ‘जनरल्स साहब’: नहीं रहे पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि
- झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 4 साल के मासूम की मौत : सर्दी-खांसी का इलाज कराने पहुंचे थे माता-पिता, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
- अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, हालत में सुधार, अब घर से होगा इलाज
- CM डॉ. मोहन यादव ने आवास पर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना; दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा- ‘नक्सलवाद से मुक्त हुआ मध्य प्रदेश’
- दिल्ली हादसे में खगड़िया के 5 मजदूरों की मौत, मातम में बदलीं दीपावली की खुशियां
