चढ़ीगढ़। नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से राजनीति में सक्रिय होते नजर आ रहे हैं। उसके साथ ही चर्चा का बाजार भी गर्म होता जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में सिद्धू की वापसी को लेकर तरह तरह की टिप्पणी सामने आई है। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अपने विचार रखे हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवजोत सिद्धू के राजनीति में फिर सक्रिय होने पर तंज कसते हुए कहा कि कोई भी जब चाहे राजनीति में शामिल होने या छोड़ने के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि सिद्धू ने अपने अन्य रुचियों से हटकर एक बार फिर पंजाब को याद किया है।

कुछ नए की अपेक्षा नहीं की जा सकती मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व क्रिकेटर से कुछ भी नया और बेहतर अपेक्षित नहीं किया जा सकता क्योंकि उन्होंने अपना पुराना एजेंडा दोहराने के अलावा कुछ नहीं किया। उन्होंने क्रिकेटर से राजनीति में आए नवजोत सिद्धू को अपना नया राजनीतिक सफर शुरू करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।
- अहमदाबाद में बिना टमाटर के बनाया जा रहा था टोमेटो सॉस, खाद्य सुरक्षा विभाग ने सील की इकाई
- Delhi SIR: दिल्ली हाईकोर्ट ने मतदाताओं को दी राहत, कहा- बिना डरे भरें फॉर्म-6
- मासूम की पीठ में दागी सिगरेट, बेरहमी से पीटा : सौतेला पिता और मां गिरफ्तार, बाल आयोग अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल
- दुर्गा पंडालों की सुरक्षा पर CM योगी सख्त! अफसरों को फील्ड में डटे रहने के निर्देश, कोताही पर होगी सीधी कार्रवाई
- ऑडी Q3 की दमदार एंट्री! 51.99 लाख कीमत, नए लुक और लग्जरी फीचर्स से मचाएगी धूम

