कपूरथला। पंजाब में बीते दिनों फिर से भारी वर्षा हुई और आगे भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। हालात को देखते हुए ब्यास नदी के आसपास के गांव को खाली करने का इंतजाम किया जा रहा है। ब्यास नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जो लोगों को भारी मुसीबत में डाल सकता है। ब्यास नदी में पानी के बढ़े हुए स्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों से सुरक्षित स्थानों पर आने की अपील की है।
डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पांचाल ने बताया कि भारी बारिश के कारण ब्यास नदी में पानी का स्तर 2.35 लाख क्यूसेक हो गया है, जिसके कारण निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोग तुरंत सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। उन्होंने यह भी बताया कि मौसम विभाग ने कपूरथला जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, बीती रात से हो रही भारी बारिश के कारण ब्यास नदी में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इस नंबर में करे संपर्क सेना और एसडीआरएफ की टीमें लगातार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल रही हैं।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों से अपील की जा रही है कि यदि किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो तो जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें। जिला प्रशासन का कंट्रोल रूम नंबर 62800-49331, 01822-231990 और सुल्तानपुर लोधी सब डिवीजन का बाढ़ कंट्रोल रूम 01828-222169 24 घंटे कार्यशील हैं।
- छपरा में धूमधाम से हुआ दशानन का दहन, अहंकार रूपी रावण का हुआ अंत, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
- अमित शाह पहुंचे गुलजार सिंह के घर, 2-3 महीने में इंसाफ का दिया भरोसा; CBI जांच की उठी मांग
- SUV और KIA में जबरदस्त भिड़ंत, चकनाचूर हुईं दोनों गाड़ियां; दो की मौत, एक घायल
- जयपुर में बैठकर अमेरिका में ठगी का खेल, iPhone ठीक करने के बहाने फंसाते थे नागरिक; 10 गिरफ्तार
- Ritu Barala Case: जयपुर में जीरो FIR पर घिरी कांग्रेस? मदन राठौड़ ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा
