धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी 18 मई को केंद्र सरकार की ओर से डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाने के विरोध में नगर में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष सुभाष छावड़ी ने बताया कि 18 मई को सुबह 10:30 बजे स्थानीय गांधी चौक जिला सचिवालय पर पहुंचेंगे। उनके अनुसार यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी रेवाड़ी के नेतृत्व में आयोजित होगा, जिसमें मुख्य रूप से पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, पूर्व मंत्री डॉ एम एल रंगा, पूर्व मंत्री जगदीश यादव हिस्सा लेंगे।
इस प्रदर्शन बाद उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग उठाई जाएगी। उन्होंने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवम् आमजन से अनुरोध है कि इस प्रदर्शन को सफल बनाएं तथा आम जनता की आवाज को बुलंद करें।

