लुधियाना। लुधियाना में कोर्ट को लेकर बड़ा आदेश जारी हुआ है। जिसके अनुसार निर्धारित दिनों तक कोर्ट बंद होगा। आदेश के अनुसार 25 दिसम्बर से 1 जनवरी तक लुधियाना की अदालतें बंद रहेंगी।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विपन सग्गड़, सचिव हिमांशु वालिया और वरिष्ठ एडवोकेट नितिन कपिला ने बताया कि इस अवधि में लंबित दीवानी और फ़ौज़दारी मामलों की सुनवाई नहीं होगी। वहीं दूसरों ओर जरूरी मामलों के लिए अदालतों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट उपस्थित रहेंगे। जिला एवं सत्र जज हरप्रीत कौर रंधावा ने जरूरी मामलों की सुनवाई के लिए सेशन कोर्ट और निचली अदालतों में न्यायाधीशों की ड्यूटियां निर्धारित की हैं।

जरूरी मामलों की होगी सवाई
जानकारी मिली है कि निर्धारित ड्यूटियों के अनुसार, जमानत याचिकाओं और स्टे एप्लीकेशन जैसी जरूरी मामलों की सुनवाई की जाएगी, ताकि लोगों को छुट्टी के कारण परेशानी ना हो। इसके अलावा, जिला अटॉर्नी दिनेश कुमार वर्मा द्वारा सरकारी पक्ष की ओर से जरूरी मामलों में सरकारी वकीलों की ड्यूटियां भी लगाई गई हैं। इस दौरान वह उपस्थित रहेंगे।
- यूपी में फिर बदला मौसम का मिजाज, अगले कुछ दिनों में गिरेगा पारा, जानें अपने शहर का हाल
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: दिल्ली में बनेगी नई फिल्म सिटी, केंद्र सरकार देगी 486 एकड़ जमीन, दिल्ली सरकार ने 6.2 करोड़ की VIP एसी बोट खरीद योजना रद्द की, दिल्ली सरकार ला रही बोरवेल कनेक्शन की नई पॉलिसी , केजरीवाल ने शराब घोटाले के आरोपों पर दी सफाई, जन्म पत्री और जच्चा-बच्चा कार्ड मान्य नहीं, दिल्ली हाई कोर्ट
- CG Morning News : जशपुर दौरे पर रहेंगे सीएम साय, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में देशभर के पहलवान दिखाएंगे दम, BSC नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन निःशुल्क कोचिंग…समेत पढ़ें अन्य खबरें
- बिहार में वीडियो वॉर, दानिश रिजवान का तेजस्वी पर तीखा पलटवार, बताया AI की साजिश
- बहरीन और UAE के होटलों को ईरान की चेतावनी, कहा- अमेरिकी सैनिकों को पनाह दी तो तुम्हारे होटलों पर होंगे हमले

