लुधियाना। लुधियाना में कोर्ट को लेकर बड़ा आदेश जारी हुआ है। जिसके अनुसार निर्धारित दिनों तक कोर्ट बंद होगा। आदेश के अनुसार 25 दिसम्बर से 1 जनवरी तक लुधियाना की अदालतें बंद रहेंगी।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विपन सग्गड़, सचिव हिमांशु वालिया और वरिष्ठ एडवोकेट नितिन कपिला ने बताया कि इस अवधि में लंबित दीवानी और फ़ौज़दारी मामलों की सुनवाई नहीं होगी। वहीं दूसरों ओर जरूरी मामलों के लिए अदालतों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट उपस्थित रहेंगे। जिला एवं सत्र जज हरप्रीत कौर रंधावा ने जरूरी मामलों की सुनवाई के लिए सेशन कोर्ट और निचली अदालतों में न्यायाधीशों की ड्यूटियां निर्धारित की हैं।

जरूरी मामलों की होगी सवाई
जानकारी मिली है कि निर्धारित ड्यूटियों के अनुसार, जमानत याचिकाओं और स्टे एप्लीकेशन जैसी जरूरी मामलों की सुनवाई की जाएगी, ताकि लोगों को छुट्टी के कारण परेशानी ना हो। इसके अलावा, जिला अटॉर्नी दिनेश कुमार वर्मा द्वारा सरकारी पक्ष की ओर से जरूरी मामलों में सरकारी वकीलों की ड्यूटियां भी लगाई गई हैं। इस दौरान वह उपस्थित रहेंगे।
- CM डॉ. मोहन यादव ने आवास पर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना; दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा- ‘नक्सलवाद से मुक्त हुआ मध्य प्रदेश’
- दिल्ली हादसे में खगड़िया के 5 मजदूरों की मौत, मातम में बदलीं दीपावली की खुशियां
- दिवाली पर सिर्फ 12 दिन खुलता है यह देवी मंदिर, सालभर जलता रहता है अखंड दीपक, अगले साल भी ताजे मिलते हैं फूल
- अयोध्या दौरे से पहले रामभक्तों की…मंहत राजू दास की अखिलेश यादव की दो टूक, जानिए क्यों माफी मांगने की कही बात
- बाजारों में दिवाली पर बवाल! लाठियां बरसती रहीं, फूटते रहे सिर… आधा दर्जन से ज्यादा घायल, कहां थी रेवाड़ी पुलिस?

