Dharm Desk – व्यक्ति के स्वभाव, सोच और जीवन की दिशा को समझने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई आधार बताए जाते हैं. इसमें जन्म की तारीख, टाइम और जगह के साथ-साथ जन्म का दिन भी बहुत महत्वपूर्ण माना होता है. ऐसा माना जाता है कि जिस दिन व्यक्ति का जन्म होता है, उसी दिन के स्वामी ग्रह का उसके जीवन पर प्रभाव पड़ता है. इसीलिए अलग-अलग दिनों में जन्मे लोगों का स्वभाव, सोचने का और जीवन जीने का तरीका अलग होता है.

सप्ताह के दिनों से स्वभाव की झलक
रविवार
रविवार को जन्मे लोगों पर सूर्य देव का प्रभाव रहता है. इस दिन जन्मे लोग प्रभावशाली और नेतृत्व क्षमता से भरपूर, साहसी और नेतृत्व करने में आगे रहते हैं. यह आकर्षक व्यक्तित्व और प्रभावशाली होते है, जिससे ये लोगों के बीच खुद की अलग पहचान बनाते हैं.
सोमवार
ये लोग संवेदनशील और सौम्य स्वभाव के धनी होते है ऐसे लोगों पर चंद्रमा का प्रभाव होता है. ये कोमल हृदय, भावुक और शांत स्वभाव के होते हैं. इनकी वाणी में मिठास होती है और ये रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं.
मंगलवार
मंगलवार को जन्मे लोगों पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है. यदि मंगल शुभ हो तो ये निडर, पराक्रमी और न्यायप्रिय होते हैं, ऊर्जा, साहस और दृढ़ता का प्रतीक होता है वहीं अशुभ स्थिति में क्रोध और जिद्दीपन इन पर भारी हो सकता है.
बुधवार
बुद्धिमत्ता और संचार कौशल में माहिर. बुधवार को जन्मे लोग बुध ग्रह के प्रभाव में होते हैं. ये चालक और व्यापार में कुशल होते हैं. ऐसे लोग हर परिस्थिति में संतुलन बनाए रखने में माहिर होते है.
गुरुवार
इस दिन जन्मे लोग ज्ञान, सम्मान और मार्गदर्शन के प्रतीक होते है. ये लोग बृहस्पति के प्रभाव से विद्वान, विवेकशील और आदर्शवादी होते हैं ये दूसरों को सही रास्ता दिखाने में सक्षम होते हैं और समाज में भी सम्मान पाने योग्य होते हैं.
शुक्रवार
शुक्रवार को जन्मे जातक शुक्र ग्रह के प्रभाव में रहते हैं. ऐसे लोग आकर्षण, कला और भौतिक सुखों के प्रेमी ये सुंदरता, कला और ऐश्वर्य की ओर आकर्षित होते हैं. साथ ही इन लोगों की सोच तेज और तर्कशक्ति मजबूत होती है.
शनिवार
शनिवार को जन्मे लोग शनि देव के प्रभाव से मेहनती, गंभीर और अनुशासित होते हैं. परिश्रम, धैर्य और न्याय का संगम होते है. ये जीवन में आई समस्याओं का सामना मजबूती से करते हैं और अपने कर्मो से सफलता प्राप्त करते हैं.

