भुवनेश्वर: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के लक्ष्मीसागर इलाके में स्थित ‘बसंत विला’ अपार्टमेंट में बुधवार तड़के लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या अब तीन हो गई है. कटक के एससीबी (SCB) मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज के दौरान एक नाबालिग लड़की ने दम तोड़ दिया. उसके परिवार के सदस्यों ने मौत की पुष्टि की है.

यह दुखद घटना बुधवार सुबह करीब 4 बजे हुई, जब अपार्टमेंट के अधिकांश निवासी सो रहे थे. आग लगने से पहले ही एक केयरटेकर और एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई थी. मृतकों की पहचान सुरक्षा गार्ड विश्वजीत बेहरा और केयरटेकर सुलभ बेहरा के रूप में हुई है. दोनों की मौत दम घुटने और झुलसने के कारण हुई.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गार्ड रूम में लगे इलेक्ट्रिकल पैनल बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन गंभीर रूप से झुलसी नाबालिग लड़की को बचाया नहीं जा सका.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

