Dharm Desk – 18 जून को देवगुरु बृहस्पति का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश एक अत्यंत शुभ और प्रभावशाली ज्योतिषीय घटना मानी जा रही है. यह गोचर 18 अगस्त तक प्रभावी रहेगा. पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है, जो पोषण, उन्नति और स्थायी सफलता का प्रतीक है. खास बात यह है कि यह संयोग गुरुवार के दिन बन रहा है. जिससे इसका महत्व और बढ़ गया. यह गोचर चार राशियों के लिए विशेष रूप से भाग्य शाली साबित हो सकता है.

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का यह गोचर आर्थिक मजबूती और करियर में उन्नति लेकर आएगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर मिल सकते है. व्यापारियों के लिए रुके हुए काम पूरे होंगे. नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी. आय के नए स्रोत बनेंगे और फंसा हुआ पैसा वापस मिलने के योग है. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा और घर से जुड़े कार्य सफल होंगे. संपत्ति से संबंधित मामलों में भी लाभ मिलेगा. इस अवधि में आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर पारिवारिक सुख और मानसिक शांति लेकर आएगा. परिवार में चल रहे विवाद खत्म होंगे और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. धन के मामले में सुधार होगा और आप बचत करने में सफल रहेंगे. छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है. आपकी निर्णय क्षमता और बुद्धिमत्ता की सराहना होगी. लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिल सकती है. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और आप भविष्य की योजनाओं को मजबूत बना पाएंगे.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर भाग्य में वृद्धि और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी का संकेत दे रहा है. लंबे समय से अटके हुए सरकारी और निजी कार्य पूरे होंगे. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी. व्यापार या शिक्षा के लिए की गई यात्राएं लाभकारी रहेंगी. यह समय आत्म-विश्लेषण और जीवन को नए नजरिए से देखने का है. विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है. खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन ये खर्च भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होंगे.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह गोचर करियर और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा. नया घर, वाहन या जमीन खरीदने के योग बन रहे हैं. पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है. बिजनेस पार्टनरशिप में तालमेल बेहतर होगा. मुनाफा बढ़ेगा. जीवन साथी का सहयोग मिलेगा और रिश्ते मजबूत होंगे. इस दौरान आप खुद में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा. ज्ञान में वृद्धि होगी. आप जीवन को खुलकर जीने का आनंद लेंगे. यह समय आपके लिए स्थिरता और सफलता का संकेत दे रहा है.
क्या करें उपाय: गुरु पुष्य योग के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना बेहद शुभ होगा. इससे आर्थिक संकट दूर होते है और कर्ज से मुक्ति मिलती है. यह समय नई शुरुआत और समृद्धि के लिए सर्वश्रेष्ठ अवसर माना जा रहा है.

