डंकी रूट से विदेश जाने वाले पंजाब और हरियाणा के कई युवक तहरान (ईरान) में डॉनकर गैंग के शिकंजे में फंस गए हैं। गिरोह के लोग युवकों को बंधक बनाकर नंगा कर बेरहमी से पीटते हुए वीडियो बनाते हैं और उनके परिवारों को भेजकर लाखों रुपये की फिरौती मांगते हैं।
इस गैंग का सरगना पाकिस्तानी डॉनकर मिट्ठू बताया जा रहा है, जो पहले थाईलैंड और दुबई में सक्रिय था और अब तहरान से काम कर रहा है। उसके साथ पंजाब-हरियाणा के कई ट्रैवल एजेंट भी जुड़े हैं।
जानकारी के अनुसार, मिट्ठू क्लाइंट्स को तहरान बुलाकर फ्लाइट रद्द होने का बहाना बनाता है, फिर उन्हें अपने ठिकाने पर रखकर परिवार से पैसे मंगवाता है। पैसे न देने पर हरियाणा के एक युवक की हत्या भी की जा चुकी है। इस बीच, पुलिस ने मिट्ठू के साथी ‘हुंडी हैप्पी’ को जालंधर से गिरफ्तार किया है, जो परिवारों से पैसे लेकर मिट्ठू तक पहुंचाता था। पुलिस ने एक अन्य आरोपी ‘प्रिंस’ की तलाश भी शुरू कर दी है।

इसी के साथ, जालंधर में एक और गिरोह के सक्रिय होने की जानकारी मिली है, जो गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों के लिए फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश भेजने का धंधा चला रहा है। बताया जा रहा है कि इस रैकेट की कई जगह पुलिस और पासपोर्ट कार्यालयों में गहरी सेटिंग है।
- RSS के 128 स्थानों पर रूट मार्च को मद्रास हाईकोर्ट ने दी हरी झंडी, तमिलनाडु पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देकर रोक लगाई गई थी
- राहत की खबर! UP में इंजीनियरिंग और वोकेशनल कॉलेजों की फीस नहीं बढ़ेगी, 2026-27 में भी पुरानी दरें लागू
- दिल्ली में BS-4 कमर्शियल वाहनों की एंट्री बंद, BS-6 और इन वाहनों को छूट
- वक्फ बोर्ड का फरमानः इज्तिमा बाजार में अब हिंदुओं को भी मिलेगी दुकानें, अध्यक्ष सनवर बोले- व्यावसायिक आयोजन में किसी भी धर्म के लोग ले सकेंगे हिस्सा
- बदलते मौसम में पान के ये नुस्खे आ सकते हैं काम, दादी-नानी के जमाने से हो रहे इस्तेमाल
